Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में सुशासन तिहार के तहत 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की दी सौगात
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ
    • कल का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी
    • दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
    • नक्सल प्रभावित रहे गांव की महिला हुई आत्मनिर्भर,दुब्बाटोटा की सावलम भीमे बनीं ‘लखपति दीदी’
    • अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,​आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल
    • पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर : बीजापुर की महिलाओं के सपनों को मिल रहे नए पंख
    • केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»लग्जरी लाइफस्टाइल और गर्लफ्रेंड का खर्च उठाने को फिजियोथेरेपिस्ट बन गया चोर
    क्राइम

    लग्जरी लाइफस्टाइल और गर्लफ्रेंड का खर्च उठाने को फिजियोथेरेपिस्ट बन गया चोर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. वहां नेचुरोपैथी क्लिनिक चलाने वाला एक पढ़ा-लिखा युवक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. नेचुरोपैथी के इस डॉक्टर ने चोरी के लिए अस्पताल को चुना था.उसका मकसद अस्पताल के कुछ सामान का खुद इस्तेमाल करने और कुछ को बेच कर पैसे कमाना था. पुलिस ने उसके कब्जे से अस्पताल से चुराया गया टीवी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कीमती मेडिकल उपकरण, दवाइयां और चोरी के सामान को ढोने में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली है. पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया है कि उसने अपनी अय्याशी वाली लाइफस्टाइल की जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी की थी. उसके मोबाइल फोन से कुछ आपत्तिजनक जानकारी भी मिली है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है. 

    पुलिस ने कस्बा बनत स्थित सरकारी अस्पताल में आठ दिसंबर की रात हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है. इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आसिफ और उसके साथी सचिन को गिरफ्तार किया है. इन दोनों की निशानदेही परएलईडी टीवी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कीमती मेडिकल उपकरण, दवाइयों के साथ चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया है. इनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई एक कार भी बरामद की है.

    पुलिस पूछताछ में पता चला कि इस मामले का मुख्य आरोपी आसिफ, गांव भाजू का रहने वाला है. वह बनत क्षेत्र में फिजियोथेरेपी क्लिनिक चलाता था. उसने गर्लफ्रेंड की बढ़ती डिमांड, लग्जरी लाइफस्टाइल और कर्ज के दबाव में आकर अपराध का यह रास्ता चुना. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया. वहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 

    शामली के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आसिफ ने झारखंड की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से नेचुरोपैथी में डिप्लोमा किया है. वह बनत में एक छोटी सी क्लिनिक भी चलाता है. उन्होंने बताया कि आसिफ के मोबाइल से कुछ फाइल मिला है, जिसकी जांच कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि आसिफ ने कुछ लड़कियों के साथ अपना संबंध होने की बात स्वीकार की है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Kathua में अज्ञात हमलावरों ने व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

    May 17, 2026

    कुरुक्षेत्र में लिव-इन में रही महिला ने की पार्टनर की हत्या

    May 17, 2026

    ठाणे: देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने पर महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया, 3 गिरफ्तार

    May 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.