Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रिंग में विरोधियों को धूल चटाने वाली बॉक्सर नूपुर श्योराण ने रैंप वॉक में बिखेरा जलवा…
    • कैश कांड, इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा
    • मिडिल ईस्ट में ड्रैगन के फंसे 270 अरब डॉलर ने उड़ाई चिनफिंग की नींद, कब तक ईरान का साथ देगा चीन?
    • खेलते-खेलते तीसरी मंजिल से गिरी डेढ़ साल की मासूम…
    • अब बिना बैंक अकाउंट के भी बच्चे कर सकेंगे UPI पेमेंट
    • मोहिनी एकादशी 2026 कब मनाई जाएगी? 
    • पति ने GPS डिवाइस से पत्नी को किया ट्रैक, बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ा… थाने तक पहुंचा हाई वोल्टेज ड्रामा
    • भारतीय शेयर बाजार में तेजी, रियल एस्टेट सेक्टर में सबसे अधिक उछाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»“गलत इरादे से भारत आने वालों को बख्शा नहीं जाएगा”-गृह मंत्री अमित शाह
    राष्ट्रीय

    “गलत इरादे से भारत आने वालों को बख्शा नहीं जाएगा”-गृह मंत्री अमित शाह

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    अमित शाह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा गिरफ्तार विदेशी नागरिकों के मामले पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन आरोपियों से भारत की सुरक्षा को कोई सीधा खतरा नहीं था। ये लोग भारत का इस्तेमाल केवल म्यांमार पहुंचने के लिए एक ट्रांजिट पॉइंट के रूप में कर रहे थे, जहां उन्हें आतंकी प्रशिक्षण लेना था।

    क्या था पूरा मामला?

    NIA ने हाल ही में कोलकाता, लखनऊ और दिल्ली से 7 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। इनमें 1 अमेरिकी नागरिक, 6 यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह समूह मिजोरम के रास्ते म्यांमार जाने की योजना बना रहा था। म्यांमार में सक्रिय विद्रोही गुटों के कैंप में इन्हें आतंकी प्रशिक्षण दिया जाना था।

    कैसे पकड़े गए आरोपी?

    मिजोरम जैसे संवेदनशील और संरक्षित क्षेत्र में प्रवेश के लिए विदेशी नागरिकों को एडवांस परमिट (Inner Line Permit) लेना अनिवार्य होता है। इन आरोपियों ने यह जरूरी अनुमति नहीं ली थी, जिससे सुरक्षा एजेंसियों को शक हुआ और वे जांच के दायरे में आ गए। इसी आधार पर NIA ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

    सरकार का सख्त संदेश

    गृह मंत्री ने साफ कहा इनसे भारत को कोई खतरा नहीं था, लेकिन हमारी नीति बिल्कुल स्पष्ट है अगर कोई विदेशी नागरिक गलत मंशा से भारत आता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। यह पहली बार है जब सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट किया गया कि भारत इस पूरे नेटवर्क में केवल एक रास्ता था, लक्ष्य नहीं।

    10 दिन की बढ़ी रिमांड

    नई दिल्ली की विशेष NIA अदालत ने सभी 7 आरोपियों की कस्टडी 10 दिनों के लिए और बढ़ा दी है। इससे पहले भी अदालत ने 11 दिन की रिमांड दी थी और माना था कि मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर अपराध है।

    गिरफ्तार आरोपियों के नाम

    • मैथ्यू आरोन वान डाइक (अमेरिका)
    • हुरबा पेट्रो
    • सिल्वियाक तारास
    • इवान सुकमानोवस्की
    • स्टीफंकिव मैरियन
    • होनचारुक मक्सिम
    • कामिन्स्की विक्टर

    क्या है आरोप?

    NIA की जांच में कई गंभीर आरोप सामने आए हैं वैध वीजा पर भारत आकर संरक्षित क्षेत्र मिजोरम में अवैध प्रवेश, म्यांमार में विद्रोही गुटों से संपर्क, आतंकी प्रशिक्षण लेना और देना, प्रतिबंधित भारतीय संगठनों से जुड़े नेटवर्क से कनेक्शन, यूरोप से ड्रोन और हथियारों की तस्करी, AK-47 जैसे हथियारों से जुड़े आतंकियों से संपर्क। इन सभी के खिलाफ UAPA की धारा 18 (आतंकी साजिश) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    जांच में नए खुलासे की संभावना

    NIA ने अदालत को बताया कि पूछताछ के दौरान कुछ और भारतीय और विदेशी संदिग्धों के नाम सामने आए हैं। एजेंसी अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन और आतंकी फंडिंग की भी पड़ताल शामिल है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कैश कांड, इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा

    April 10, 2026

    कौन हैं अनुराग यादव? जो बंगाल चुनाव में बतौर पर्यवेक्षक सीधे CEC ज्ञानेश कुमार से उलझ गए

    April 9, 2026

    ‘सबका साथ, सबका विकास और लुटेरों का हिसाब’ – बंगाल में पीएम मोदी ने दिया नया नारा… 

    April 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.