Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सुशासन तिहार के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम भीखमपुरा पहुंचे मुख्यमंत्री, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
    • सीहोर में अमोनिया गैस से भरे टैंकर में रिसाव, सूझबूझ से बचाई सैकड़ों जानें
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त
    • राजहरा स्टेशन पर मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, यात्री ट्रेनें प्रभावित
    • प्रपोज करना कैप्टन को पड़ेगा महंगा?विल यू मैरी मी…आर्मी जवान के प्रपोजल ने जीता दिल, अब सेना लेगी मामले पर एक्शन?
    • अब मन में भविष्य की चिंता नहीं, आशा, संतोष और आत्मसम्मान
    • राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सम्पन्न
    • विश्व पर्यावरण दिवस विशेष-कनीकी नवाचार से सशक्त हो रहा पर्यावरण संरक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, June 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»हरियाणा को खालिस्तान बनाने और कुरुक्षेत्र के मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी
    BREKING NEWS

    हरियाणा को खालिस्तान बनाने और कुरुक्षेत्र के मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कुरुक्षेत्र: हरियाणा में एक बार फिर खालिस्तान के नाम पर धमकी भरा ई-मेल भेजे जाने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजे गए ई-मेल में हरियाणा को खालिस्तान बनाने का दावा किया गया है। ई-मेल में कुरुक्षेत्र के प्रसिद्ध स्थाणु महादेव मंदिर और पिहोवा के कार्तिकेय मंदिर को उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके अलावा गुरुग्राम मेयर कार्यालय, नगर निगम कार्यालय और रेलवे ट्रैक पर भी IED धमाके करने की चेतावनी दी गई है।

    यह धमकी ऐसे समय में आई है, जब मुख्यमंत्री नायब सैनी के अगले कुछ दिनों में कुरुक्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। कल यानी 5 जून और 8 जून को सीएम के कुरुक्षेत्र के कार्यक्रम है। कुरुक्षेत्र के जिस स्थाणु मंदिर को उड़ाने की धमकी मिली है, उस मंदिर में 8 जून को सीएम का कार्यक्रम है। उसी दिन सीएम सोमनाथ के लिए स्पेशल ट्रेन कुरुक्षेत्र से रवाना करेंगे।

    मेल में लिखा- हरियाणा बनेगा खालिस्तान

    धमकी भरे ई-मेल की शुरुआत ही हरियाणा बनेगा खालिस्तान शब्दों से की गई है। इसमें दावा किया गया कि हरियाणा के कई हिंदू मंदिर उनके निशाने पर हैं। मेल भेजने वाले ने खुद को खालिस्तान नेशनल आर्मी का सदस्य बताते हुए धार्मिक स्थलों और सरकारी संस्थानों पर हमले की चेतावनी दी है।

    कुरुक्षेत्र के 2 प्रमुख मंदिरों का नाम लेकर धमकी

    ई-मेल में कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक स्थाणु महादेव मंदिर और पिहोवा स्थित कार्तिकेय मंदिर का नाम लेकर उन्हें उड़ाने की धमकी दी गई है। दोनों मंदिरों में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। धमकी भरे मेल में 5 और 6 जून को चंडीगढ़, अंबाला और दिल्ली के बीच रेलवे ट्रैक पर IED विस्फोट करने की बात भी कही गई है। मेल भेजने वाले ने लोगों को यात्रा नहीं करने और अपने बच्चों को सुरक्षित रखने की चेतावनी तक दी है।

    6 जून का हवाला देकर ‘बदला’ लेने की बात

    मेल में कई बार बदला शब्द लिखे गए हैं। इसमें दावा किया गया कि 1984 में दरबार साहिब में हुई सैन्य कार्रवाई के बाद कुछ लोगों ने मिठाइयां बांटी थीं। इसी का हवाला देते हुए 6 जून को बदला लेने की बात कही गई है। धमकी देने वालों ने ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी का जिक्र करते हुए इसे हमलों से जोड़ने की कोशिश की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राजहरा स्टेशन पर मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, यात्री ट्रेनें प्रभावित

    June 4, 2026

    बड़ा अपडेट: दिल्ली आग हादसा मामले में होटल का मालिक लवकेश बजाज 4 दिन की पुलिस रिमांड पर…

    June 4, 2026

    द्विपक्षीय वार्ता;प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज

    June 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.