छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

तीन परिवार थे सहमत, कोंडागांव में हुई अनोखी शादी,एक ही मंडप में दो दुल्हनों से साथ युवक ने लिए साथ फेरे…

कोडांगांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक एक युवक ने दो लड़कियों से एक ही मंडप में शादी रचाई है। दोनों लड़कियां अलग-अलग गांव की रहने वाली है। दोनों लड़कियां के परिजन और लड़के के परिजनों की सहमति के बाद यह अनोखी शादी हुई है। अब यह शादी जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

एक ही मंडप में हुई शादी

एक ही मंडप में दूल्हे ने दोनों के साथ सात फेरे लिए और साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। दूल्हे ने दोनों दुल्हनों का हाथ थामकर सात फेरे लिए। इस दौरान उसके दोस्तों ने जमकर डांस भी किया। इस शादी से किसी को आपत्ति नहीं थी जिसके बाद जमकर जश्न मनाया गया। इस अनोखी शादी के लिए जो कार्ड छपा था उसमें दोनों दुल्हनों का नाम लिखा हुआ था।

खेती किसानी करता है दूल्हा

दरअसल, मामला फरसगांव ब्लॉक के बैलगांव का है। दूल्हे का नाम हितेश यादव है। हितेश अपने ही गांव में रहकर खेती किसानी करता है। हितेश की एक पत्नी शंकरपुर तो दूसरी पत्नी बनियागांव गांव की रहने वाली है। इस शादी से दोनों लड़कियों को आपत्ति नहीं थी। दोनों की अलग-अलग रस्में हुईं लेकिन शादी का फेरे एक साथ एक ही मंडप पर हुए।

यह शादी अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी 24 मार्च को संपन्न हुई है। ग्रामीणों के अनुसार तीनों परिवारों की रजामंदी के बाद यह विवाह संपन्न हुआ है। इस विवाह से किसी को कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि परिवार ने शादी के लिए ऐसा फैसला क्यों किया इस बारे में किसी ने भी जानकारी नहीं दी। शादी में तीनों परिवार के बुजुर्ग भी शामिल थे।

जमकर हुआ डांस

शादी के दौरान दूल्हे के दोस्तों ने जमकर डांस किया। इस दौरान दूल्हे के दोस्तों ने शादी में जमकर डांस किया। दूल्हे ने भी अपनी दोनों दुल्हनों के साथ जमकर डांस किया।

Related Articles

Back to top button