नागरिक उड्डयन क्षेत्र में हालिया इंडिगों संकट से सबक लेते हुए केंद्र सरकार ने विमानन बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने की दिशा में अहम कदम उठाया हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय देश में इंडिगो और एयर इंडिया के एकाधिकार को खत्म करने के लिए दो नई एयरलाइनों अल हिंद एयर और फ्लाईएक्सप्रेस को परिचालन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया हैं। इन दों कंपनियों के अलावा उत्तर प्रदेश स्थित शंख एयर को पहले ही एनओसी मिल चुका हैं। इसके 2026 में परिचालन शुरू करने की संभावना हैं।
मंत्रालय देश में और अधिक विमानन संचालकों को लाने के लिए उत्सुक हैं। वर्तमान में, देश में नौ नियमित घरेलू विमानन कंपनियां सेवा दे रही हैं। विमानन क्षेत्र में फिलहाल दो बड़े समूहों इंडिगों और टाटा समूह का राज हैं। अगर आंकड़ो पर नजर डालें तो देश के भीतर उड़ान भरने वाले करीब 90 प्रतिशत यात्री इन्हीं दो समूहों की सेवाओ का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में जब किसी एक एयरलाइन में गड़बड़ी होती है, तो पूरा सिस्टम हिल जाता है और इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ाता हैं। इस महीने की शुरूआत में इंडिगो को एक बड़े संकट का सामना करना पड़ा, जिसमें हजारों उड़ाने रद्द हो गई, लाखों यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए और सामान भी गलत जगह पहुंच गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद, सरकार ने इंडिगों के क्रंू पर सख्ती करने के लिए दखल दिया व एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स को डीजीसीए की एक कमेटी के सामने तलब किया। इसी जोखिम को कम करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कमर कस ली हैं। वहीं शंख एयर के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्रवण कुमार विश्वर्मा ने कहा कि एयरलाइन 2026 की पहली तिमाही के आसपास अपनी उड़ान सेवाएं शुरू करने की योजना बना रही हैं।
Trending
- विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत
- शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…
- गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …
- दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
- विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
- ‘अभिजीत दीपके का बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का कोई रिकॉर्ड नहीं’, फिर गरमाया डिग्री विवाद
- 11 से 13 सितंबर तक BRICS सम्मेलन, दिल्ली में 3 दिन की छुट्टी, 11 को बंद रहेंगे केंद्रीय कार्यालय…
- राजस्थान निकाय चुनाव : BAP अब निकाय चुनाव में देगी बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर

