Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है ‘धमाल 5’?…
    • बारिश में ठिठुर रहा फलवाला, तभी देवदूत बन आया पुलिसवाला…
    • क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच
    • बालोद – चोरी के आरोप में हिरासत में लाई गई एक महिला कोतवाली थाने से पुलिस को चकमा देकर फरार,तीन आरक्षक निलंबित…
    • कोच में हनीमून मामले में रेलवे का बड़ा एक्शन:CTI सस्पेंड,TTE सस्पेंड, अब AC कोच सजाने वाले डेकोरेटर पर हुई एफआईआर…
    • बड़ा प्रशासनिक बदलाव:भिलाई निगम इतिहास में पहली बार महिला आयुक्त, 27वीं कमिश्नर बनीं सुरुचि सिंह…
    • 10-11 जुलाई को योगिनी एकादशी व्रत, विष्णु पूजा में सुनें य​ह व्रत कथा
    • 3 दिन टावर पर चढ़ा रहा शख्स,नीचे उतरा तो पुलिस से बोला- मछली-भात खिला दो…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»ईरान में अमेरिकी हवाई हमले में तीन लोगो की मौत, कई घायल
    अंतर्राष्ट्रीय

    ईरान में अमेरिकी हवाई हमले में तीन लोगो की मौत, कई घायल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    America-Iran News | ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव एक बार फिर तेज हो गया है। ईरान की न्यूज एजेंसी IRNA के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण-पश्चिमी शहर अहवाज के बाहरी इलाके में अमेरिका द्वारा किए गए हवाई हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हमले के बाद राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने और मलबा हटाने का काम कर रहे हैं।

    अहवाज के बाहरी इलाके को बनाया गया निशाना

    IRNA की रिपोर्ट के मुताबिक, खुजेस्तान प्रांत के सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था मामलों के उप-गवर्नर वलियोल्लाह हयाती ने बताया कि तड़के हुए हमले में इजरायल-अमेरिका गठबंधन ने अहवाज के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक स्थान को निशाना बनाया। हयाती ने कहा कि हमले के बाद राहत, बचाव और चिकित्सा अभियान लगातार जारी है तथा प्रभावित इलाके की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

    होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा के नाम पर अमेरिका की कार्रवाई

    अमेरिका ने इस सैन्य कार्रवाई को हाल ही में मालवाहक जहाजों पर हुए हमलों का जवाब बताया है। अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) का कहना है कि ईरान के उन ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनका इस्तेमाल होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार को खतरे में डालने के लिए किया जा सकता था। गौरतलब है कि होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार और तेल परिवहन मार्गों में से एक है। वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से होकर गुजरता है, इसलिए यहां बढ़ता तनाव पूरी दुनिया की चिंता का विषय बन गया है।

    ट्रंप के बयान के बाद और बढ़ा सैन्य तनाव

    यह हमला ऐसे टाइम हुआ है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि तेहरान के साथ लागू अंतरिम युद्धविराम अब प्रभावी रूप से खत्म हो चुका है। इसके तुरंत बाद अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ अतिरिक्त सैन्य अभियान शुरू किए जाने की पुष्टि भी कर दी। मीडिया के अनुसार, यह कार्रवाई मंगलवार को होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे तीन मालवाहक जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में की गई। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि बुधवार को किए गए हमले पहले दिन की तुलना में कहीं अधिक व्यापक और बड़े पैमाने पर थे।

    ईरान का पलटवार

    अमेरिकी कार्रवाई के जवाब में ईरान ने लगातार दूसरे दिन कुवैत और बहरीन की ओर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। इन दोनों देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं। कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने सभी आने वाली मिसाइलों और ड्रोन को बीच रास्ते में ही नष्ट कर दिया। वहीं, कतर ने कुछ समय के लिए उच्च सुरक्षा खतरे का अलर्ट जारी किया, हालांकि बाद में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि तत्काल खतरा टल चुका है।

    ईरान की चेतावनी

    इस बीच, ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर कालीबाफ ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि तेहरान अपनी सैन्य कार्रवाई का जवाब देना जारी रखेगा और अमेरिकी हमलों का उचित प्रतिशोध लिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    यौन शोषण मामले में ट्रंप को बड़ा झटका, कोर्ट ने लेखिका को 50 लाख डॉलर देने का दिया आदेश

    July 9, 2026

    ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पीएम मोदी का भव्य स्वागत, मेलबर्न में मिला गार्ड ऑफ ऑनर

    July 9, 2026

    ‘मुझे उनसे कोई डील नहीं करनी’, ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर को बताया समय की बर्बादी

    July 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.