Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026-कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा
    • विजिलेंस का बड़ा Action, रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों गिरफ्तार
    • जमीनी विवाद को लेकर लाठी-डंडों से कांग्रेस नेता का मर्डर; इलाके में डर का माहौल
    • पासपोर्ट में रिश्तेदारों के फोन नंबर लिखने लगा शख्स, देखकर इंटरनेट का घूम गया माथा
    • लंबित कार्यों का प्राथमिकता से निराकरण कर समय-सीमा में पूर्ण कराएं : सचिव श्री मुकेश कुमार
    • छत्तीसगढ़ : देवउठनी एकादशी पर स्थानीय अवकाश, आदेश जारी…
    • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकसित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा प्रदेश: सांसद श्री विजय बघेल
    • जीपीएम में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में दिखी विकास और सुशासन की शानदार तस्वीर, विभागीय प्रदर्शनियां बनीं आकर्षण का केंद्र
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»तीन लोगों की गोली मारकर हत्या, शवों के पास पिस्टल लेकर बैठा रहा आरोपी, जान गंवाने वाले सुयश तिवारी की 5 दिसंबर को होनी थी शादी…
    क्राइम

    तीन लोगों की गोली मारकर हत्या, शवों के पास पिस्टल लेकर बैठा रहा आरोपी, जान गंवाने वाले सुयश तिवारी की 5 दिसंबर को होनी थी शादी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज स्थित नौबस्ता इलाके में हुए ट्रिपल मर्डर ने पूरे शहर को झकझोर दिया है. चबूतरे और पार्किंग को लेकर शुरू हुए विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. चश्मदीदों का दावा है कि वारदात के बाद आरोपी पिस्टल और मैगजीन लेकर शवों के पास बैठा रहा, जिससे लोग घायलों की मदद तक नहीं कर सके. घटना में जान गंवाने वाले सुयश तिवारी की 5 दिसंबर को शादी होने वाली थी. पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं अब चौकी और थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है.

    पहले जानिए किन अधिकारियों पर गिरी गाज

    26 अक्टूबर 2026 को कार पार्किंग विवाद के दौरान हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत के बाद पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सआदतगंज के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार आर्य और कश्मीरी मोहल्ला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार चौरसिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

    चबूतरे के काम से शुरू हुआ विवाद, फिर चलीं गोलियां

    इस घटना के चश्मदीद जितेंद्र कश्यप ने बताया कि सोमवार सुबह चबूतरे का काम शुरू हुआ था. इसी दौरान गाड़ी हटाने को लेकर विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि ऋषभ ने गाली-गलौज की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई. शोर सुनकर मोहल्ले के लोग बाहर निकल आए. इस दौरान दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे का वीडियो बनाने लगे.

    चश्मदीद ने बताया कि सुयश की पकड़ कमजोर पड़ते ही ऋषभ खुद को छुड़ाने में सफल हो गया और उसने फायरिंग शुरू कर दी. जितेंद्र ने कहा कि पहली गोली शिवाजी को लगी, इसके बाद शंभू और सुयश को भी गोली मार दी गई. वहीं ऋषभ को रोकने के लिए आगे बढ़ने पर आरोपी ने उसकी तरफ भी दो राउंड फायर किए. जितेंद्र ने कहा कि मैं बाल-बाल बचा और वहां से भाग निकला.

    शवों के पास बैठा रहा आरोपी, कोई मदद को आगे नहीं आया

    स्थानीय लोगों ने बताया कि फायरिंग के बाद आरोपी पिस्टल और मैगजीन लेकर घर के बाहर बैठा रहा. आसपास के लोगों में इस बात की दहशत थी कि घायलों की मदद के लिए आगे बढ़ने पर वह उन पर भी गोली चला सकता है. इसी डर के कारण लोग तत्काल हस्तक्षेप करने से हिचकते रहे.

    घर के अंदर फैली थी गंदगी, पुलिस अधिकारियों ने की जांच-पड़ताल

    पुलिस के मुताबिक इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा, जेसीपी क्राइम, डीसीपी पश्चिम जितेंद्र श्रीवास्तव और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए. अधिकारियों के घर के अंदर पहुंचने पर वहां काफी गंदगी और कूड़ा फैला होने की बात सामने आई. डीसीपी पश्चिम के मुताबिक, घर में जगह-जगह कूड़ा बिखरा हुआ था.

    सुयश की मौत से सदमे में दोस्त, 5 दिसंबर को होनी थी शादी

    ट्रिपल मर्डर में जान गंवाने वाले सुयश तिवारी के दोस्त बृजेश और सागर गौड़ गहरे सदमे में हैं. दोस्तों के मुताबिक, सुयश शांत और मिलनसार स्वभाव का था. वह इलाके में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता था और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहता था. उसकी शादी की तैयारियों के बीच हुई इस वारदात ने परिवार और दोस्तों को झकझोर दिया है.

    मोहल्ले में पुलिस बल तैनात, परिजनों ने उठाई ये मांग

    घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस कमिश्नर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया. जबकि पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों के सामने परिजनों ने आरोपी को फांसी की सजा दिलाने और उसके घर पर बुलडोजर चलवाने की मांग की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जमीनी विवाद को लेकर लाठी-डंडों से कांग्रेस नेता का मर्डर; इलाके में डर का माहौल

    November 3, 2026

    SSB जवान ने पत्नी को मारकर पूरी रात घर में सोया, सुबह शव लेकर गांव पहुंचा और कहा- हार्ट अटैक से हुई मौत, 12 साल की बेटी ने खोला राज

    November 3, 2026

    फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कार ने कुचला, मां-बेटे की मौत

    November 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.