राजधानी में रात में वाहनों की चेकिंग नहीं होती, होती भी है तो केवल खानापूर्ति की । इसी के चलत रात होते ही नशा कर तेज रफ्तार में अंधाधुंध वाहन चलाने वालों की संख्या बढ़ जाती हैं। इससे देर रात सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। बुधवार रात भी तेज रफ्तार के चलते दो सड़क हादसों में तीन युवकों की असमय मौत हो गई। तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। तीनों आईसीयू में है। एक मामले में तेज रफ्तार कार मेडिकल दुकान में जा घुसी। इसमें एक युवक की मौत हो गई। तीन अन्य आईसीयू में हैं। दूसरे मामले में तेज रफ्तार मालवाहक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।
बर्थडे पार्टी मनाने सिमगा से आए थे रायपुर:- सिमगा से ज्ञानेश जैन, पुष्पेंद्र साहू, पीयूष साहू, खिलेश निषाद व एक अन्य युवक बुधवार की रात रायपुर आए थे। सभी ज्ञानेश का बर्थडे मनाने आए थे। पांचों युवक कार सीजी 04 एनएल 5824 से वीआईपी रोड स्थित
एक होटल पहुंचे। रात करीब 1.30 बजे लौट रहे थे। वापसी में वे शास्त्री चौक से फाफाडीह की ओर जाने के बजाय जयस्तंभ चौक पहुंच गए। यूटर्न करके फिर शास्त्री चौक लौट रहे थे। कार की रफ्तार सामान्य से अधिक थी। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर शास्त्री चौक से पहले सड़क किनारे स्थित मेडिकल दुकान में जा घुसी। दुकान का शटर टूट गया। होर्डिग भी गिर गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार यूटर्न हो गई। इससे उसमें शामिल पुष्पेंद्र साहू की मौत हो गई। ज्ञानेश, पीयूष और खिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। मौदहापारा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending
- सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
- राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
- कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
- अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
- MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार

