Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत
    • शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए  से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…
    • गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …
    • दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
    • ‘अभिजीत दीपके का बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का कोई रिकॉर्ड नहीं’, फिर गरमाया डिग्री विवाद
    • 11 से 13 सितंबर तक BRICS सम्मेलन, दिल्ली में 3 दिन की छुट्टी, 11 को बंद रहेंगे केंद्रीय कार्यालय…
    • राजस्थान निकाय चुनाव : BAP अब निकाय चुनाव में देगी बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»17 साल की लड़की को बंधक बना उसके ही गांव के तीन युवकों ने किया गैंगरेप
    क्राइम

    17 साल की लड़की को बंधक बना उसके ही गांव के तीन युवकों ने किया गैंगरेप

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा के नूंह जिले से सामने आया है। यहां एक 17 साल की नाबालिग के साथ उसके ही गांव के तीन युवकों ने कथित तौर पर खेत में ले जाकर गैंगरेप किया। इतना ही नहीं घटना की वीडियो बनाकर उसे धमकी भी देने लगे। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता तीनों आरोपियों को पहले से जानती थी। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर गांव के बाहर खेतों में ले गए और वहां पूरी रात उसे बंधक बनाकर रखा। अगली सुबह किसी तरह वह घर पहुंची और परिवार को आपबीती बताई।

    आपको बता दें कि यह मामला जिले के सदर तौरू थाना क्षेत्र का है, पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनकी बेटी पर दबाव बना रहे थे। आरोपियों ने पहले से रिकॉर्ड किए गए कुछ आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर धमकी दी थी कि अगर उसने उनसे दूरी बनाई तो ये वीडियो सोशल मीडिया और इंटरनेट पर वायरल कर दिए जाएंगे। बदनामी के डर से युवती लंबे समय तक कुछ नहीं बोल पाई। आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को बदनाम करने की धमकी देकर मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया।

    पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात आरोपियों में से एक ने लड़की को परिवार को बदनाम करने की धमकी देकर मिलने बुलाया। इसके बाद तीनों आरोपी उसे गांव से बाहर खेतों के बीच एक ट्यूबवेल पर ले गए। आरोप है कि वहां तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और पूरी रात उसे वहीं रोके रखा। जब लड़की देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिवार ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगली सुबह करीब 11 बजे वह घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। मामला पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता और उसके पिता को आरोपियों के परिवार की ओर से भी धमकियां मिलने की शिकायत मिली है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत

    September 3, 2026

    शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए  से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…

    September 3, 2026

    किसान की गोली मारकर हत्या, बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव

    September 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.