त्रिशूर के वानियाम्पारा में मतदान करने के बाद एक 62 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उनकी मृत्यु हो गई. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान विनोदन के रूप में हुई है, जो वानियाम्पारा के पास रामंचिरा के निवासी थे. पुलिस के अनुसार, विनोदन सुबह वानियाम्पारा स्थित ईकेएम यूपी स्कूल में मतदान करने पहुंचे थे. लगभग एक घंटे तक कतार में खड़े रहने के बाद उन्होंने अपना वोट डाला.
‘केरल में भाजपा का कोई महत्व नहीं- शशि थरूर
विधानसभा चुनावों पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “यहां भाजपा का कोई महत्व नहीं है. यह एक ऐसा राज्य है जहां विधानसभा में भाजपा की एक भी सीट नहीं है. उनका नाम लेना भी अतिशयोक्ति होगी. यह मुकाबला सत्ताधारी एलडीएफ सरकार और चुनौती पेश कर रहे यूडीएफ के बीच है.”
भाजपा महासचिव ने कहा- ‘पुडुचेरी में जनता दो इंजन वाली सरकार चाहती है’
अपना वोट डालने के बाद पुडुचेरी के भाजपा राज्य महासचिव मोहन कुमार ने कहा, “बड़ी संख्या में लोग वोट डालने आ रहे हैं. लोग यहां दो इंजन वाली सरकार चाहते हैं. हर कोई विकसित पुडुचेरी के लिए वोट दे रहा है. जनता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास चाहती है. एनडीए यहां अपनी सरकार बनाएगा…”
जुबिन गर्ग की पत्नी ने भी डाला वोट
दिवंगत गायक जुबिन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग और उनकी बहन पाल्मी बोरठाकुर ने लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लिया. दोनों डिसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर 116 पर मतदान करने पहुंचीं. परिवार के लिए यह भावनात्मक पल भी था, लेकिन उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर नागरिक जिम्मेदारी निभाई और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया.
शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम में अपना वोट डाला
केरल में 140 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान जारी है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता और केरल सांसद शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम में अपना वोट डाला.
लोग मौजूदा एलडीएफ सरकार को हटाना चाहते हैं- एके एंटनी
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एके एंटनी ने कहा, “चुनाव जनता का स्पष्ट फैसला है. लोग मौजूदा एलडीएफ सरकार को हटाना चाहते हैं. केरल में यूडीएफ की क्लीन स्वीप होगी. मतगणना के बाद यूडीएफ सरकार बनाएगी और एलडीएफ विपक्ष में बैठेगी. वे इस करारी हार के कारणों पर चर्चा शुरू करेंगे. भाजपा केरल की पार्टी नहीं है; केरल के लोग भाजपा को पसंद नहीं करते. मेरे अनुसार, पिनारयी सरकार का समय समाप्त हो गया है. अब से पिनारयी सरकार कार्यवाहक सरकार के रूप में बनी रहेगी.”
11 बजे तक असम में 38 प्रतिशत मतदान
11 बजे तक असम में 38.57 प्रतिशत वोटिंग हुई है. वहीं केरल में सुबह 11 बजे तक 33.13 प्रतिशत वोट पड़े हैं. पुडुचेरी में 36.90 % मतदान हुआ है.
धर्मानगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में पहले दो घंटों में 15.63 प्रतिशत मतदान
धर्मानगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में पहले दो घंटों में 15.63 प्रतिशत मतदान
त्रिपुरा के धर्मानगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बृहस्पतिवार को मतदान के शुरुआती दो घंटों में कुल मतदाताओं में से 15 प्रतिशत से अधिक ने मतदान किया. उत्तरी त्रिपुरा के इस निर्वाचन क्षेत्र के 46,000 से कुछ अधिक मतदाता उपचुनाव में छह उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे, जो पिछले साल दिसंबर में विधानसभा अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नेता बिस्वा बंधु सेन के निधन के कारण आवश्यक हो गया है. एक अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजे तक 15.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी वोट डालने पहुंचे
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी तिरुवनंतपुरम के मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने पहुंचे. उनके साथ पार्टी नेता एमएम हसन भी थे.
हिमंत विश्व शर्मा ने असम के मतदाताओं से मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सभी मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने और राज्य को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने की अपील की. असम की सभी 126 विधानसभा सीट के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ. कुल 722 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं. इस चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी है, जबकि कांग्रेस 2016 में हारने के बाद फिर से सरकार बनाना चाहती है. शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि बेहतर असम के निर्माण की राह में हर आवाज और हर वोट मायने रखता है.
अभिनेता ममूटी वोट डालने पहुंचे
अभिनेता ममूटी और उनकी पत्नी सुल्फाथ कुट्टी अपना वोट डालने के लिए कोच्चि के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे.
संख्या से ज्यादा सरकार बनाना महत्वपूर्ण- एन रंगास्वामी
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री और मंगलम और थट्टनचावडी विधानसभा क्षेत्रों से अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) के उम्मीदवार एन रंगास्वामी ने कहा, “दोनों ही निर्वाचन क्षेत्रों में मैं जीतूंगा. मेरे लिए संख्या से ज्यादा सरकार बनाना महत्वपूर्ण है..”

