लखनऊ । उत्तर प्रदेश में नववर्ष के मद्देनज़र आबकारी विभाग ने उपभोक्ताओं को राहत दी है। 30 और 31 दिसंबर को प्रदेशभर में देशी और विदेशी शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खुली रहेंगी। आम दिनों में शराब की बिक्री रात 10 बजे तक ही होती है।
आबकारी इंस्पेक्टर स्वप्निल रावत ने बताया कि यह निर्णय शासन के निर्देश पर लिया गया है। निर्धारित तिथियों पर एक घंटे अतिरिक्त बिक्री की अनुमति रहेगी, ताकि नववर्ष के अवसर पर बढ़ी हुई मांग को नियंत्रित किया जा सके।
अवैध और नकली शराब पर सख्ती
इंस्पेक्टर रावत ने स्पष्ट किया कि समय बढ़ाने के साथ-साथ विभाग अवैध और नकली शराब की बिक्री पर कड़ी नजर रखेगा। नववर्ष के दौरान मिलावटी या अवैध शराब की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा और अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की जाएगी।
प्रशासन की चेतावनी और अपील
आबकारी विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति अवैध शराब बेचते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे केवल अधिकृत दुकानों से ही शराब खरीदें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत आबकारी विभाग को दें।
Trending
- दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
- विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
- छत्तीसगढ़ में जमकर बरसेंगे बदरा, गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..
- फ्यूल प्रोडक्शन में भारत पहुंचा दुनिया के नंबर 4 पर, इंडोनेशिया-सऊदी अरब छूटे पीछे
- NEET के बाद SSC परीक्षा धांधली केस में घिरा संजीव मुखिया, EOU ने जेल से रिमांड पर लिया
- दो शिक्षकों ने 12 नाबालिग छात्राओं के साथ किया दुष्कर्म, स्कूल से बाहर ले जाकर करते थे रेप, वीडियो बनाकर किया वायरल
- पंजाब ड्राफ्ट SIR से नाम हटने पर राघव चड्ढा ने AAP पर साधा निशाना, कहा- ‘बदले की राजनीति को वोटर लिस्ट तक ले आई’
- छत्तीसगढ़:एक साथ उठी तीन सगे भाई-बहनों की अर्थी तो रो पड़ा पूरा गांव…

