आम नागरिकों और कार्यरत लोगों को बेहतर तथा समयानुकूल सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डाक विभाग ने रायपुर में डाक एवं आधार सेवाओं के समय में विस्तार किया है। प्रवर अधीक्षक डाकघर, रायपुर संभाग श्री हरिश कुमार महावर ने जानकारी दी कि रायपुर प्रधान डाकघर (जनरल पोस्ट ऑफिस) में स्पीड पोस्ट बुकिंग की सुविधा अब रात्रिकालीन 10:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इस निर्णय से उन नागरिकों को विशेष लाभ मिलेगा जो कार्यालयीन समय के कारण डाक सेवाओं का उपयोग नहीं कर पाते थे।
उन्होंने बताया कि आधार अपडेटेशन की सुविधा को अधिक सुलभ बनाने के लिए अब यह सेवा कार्यालयीन दिवसों के साथ-साथ प्रत्येक रविवार को भी रायपुर जनरल पोस्ट ऑफिस में उपलब्ध कराई जाएगी। इससे आधार से संबंधित संशोधन एवं अद्यतन कार्यों के लिए नागरिकों को अतिरिक्त समय और सुविधा प्राप्त होगी।
डाक विभाग द्वारा लागू की गई इन नई व्यवस्थाओं से डाक तथा आधार संबंधी सेवाएं अधिक नागरिक-केंद्रित, सरल और समयसापेक्ष बनेंगी। यह पहल जनसुविधा के प्रति डाक विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और आम जनता को प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित करेगी।
Trending
- खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति
- बच्चों को गोद में उठाकर थलपति विजय ने किया अस्पताल का दौरा
- बेंगलुरु के रेसिडेंशियल स्कूल में 12 साल के छात्र की मौत, PT टीचर पर हत्या का मुकदमा दर्ज
- चिट फंड धोखाधड़ी केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बंगाल के स्थानों पर छापेमारी
- छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान : श्री राजेश अग्रवाल
- दर्दनाक हादसा:धान रोपाई कर लौट रहे बिहार के 3 मजदूरों को स्कॉर्पियो ने कुचला, मौके पर मौत…
- धमतरी:प्रेम संबंध बना मौत की वजह, युवक की बेरहमी से हत्या
- मॉनसून अब लगभग सभी राज्यों तक पहुंच गया है बरसात शुरू होते ही जमीन के अंदर से निकलने लगते हैं ये 4 खतरनाक सांप, संभलकर रहिएगा…

