Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 6066 करोड़ की लागत से मुंबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क, क्या-क्या होगा खास?
    • सरकार ने ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट समेत 39 नई दवाओं की कीमतें तय किए
    • हिंद महासागर में बढ़ेगी ताकत, INS महेंद्रगिरि आज नौसेना में होगा शामिल, जाने क्या है इसकी खासियत?
    • मुख्यमंत्री ने जारी की महतारी वंदन योजना की 29वीं किश्त, 66 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में डीबीटी से 626.25 करोड़ रुपये अंतरित
    • 71 साल का बुजुर्ग घर में बना रहा था अवैध हथियार,पुलिस ने गिरफ्तारी से पहले करवाया उपचार…
    • ‘धमाल 4’ का दूसरे दिन भी भौकाल, दोपहर 1 बजे तक 16 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
    • BSNL ने लांच किया खास सैटेलाइट फोन, अब बिना नेटवर्क के भी होगी कॉलिंग
    • संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»आज सलमान खान अपना 60वां जन्मदिन मना रहे ,ना ज्यादा डांस, ना भारी डायलॉग…कोई ‘दबंग’ कहता है, तो कोई ‘भाईजान’
    मनोरंजन

    आज सलमान खान अपना 60वां जन्मदिन मना रहे ,ना ज्यादा डांस, ना भारी डायलॉग…कोई ‘दबंग’ कहता है, तो कोई ‘भाईजान’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान आज अपना 60वां बर्थडे मना रहे हैं. इस मौके पर सलमान को उनके फैंस,फैमिली और फ्रेंड्स सभी विश कर रहे हैं. बीती रात सलमान ने अपना 60वां बर्थडे अपने पनवेल वाले फार्म हाउस पर सेलिब्रेट किया. यहां बॉलीवुड के सुल्तान ने अपनी फैमिली, रिश्तेदार और खास दोस्तों के बीच केक काटा. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को कोई ‘दबंग’ कहता है, तो कोई ‘भाईजान’ के नाम से बुलाता है, तो कोई ‘सुल्तान’ कहकर पुकारता है. उनके अंदर की खासियत यह है कि वे मामूली से मामूली किरदार को भी अपने अंदाज और मुस्कान से खास बना देते हैं. उनके डायलॉग सिंपल होते हैं, और डांस सरल होता है, लेकिन फिर भी वायरल हो जाते हैं. उनकी एक्टिंग इतनी दमदार है कि वे हर किरदार में जान डाल देते हैं. ‘हम आपके हैं कौन’ में उनका मासूम और प्यारा अंदाज, ‘दबंग’ में चुलबुल पांडे का हंसमुख एक्शन, और ‘सुल्तान’ में पहलवान की मेहनत और जज्बा, ये तीन फिल्में उनके करियर की मिसाल हैं.

    सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को इंदौर में हुआ. उनके पिता सलीम खान मशहूर स्क्रिप्ट राइटर हैं. फिल्मों और सितारों के बीच पले-बढ़े सलमान ने 1988 में ‘बीवी हो तो ऐसी’ से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन पहचान उन्हें 1989 में आई ‘मैंने प्यार किया’ से मिली. इस फिल्म ने सलमान को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया. उसके बाद उनकी फिल्मों की झड़ी लगी, जो हर बार दर्शकों के दिलों को जीतती रही.

    सलमान ने अपने करियर में निभाए अलग-अलग किरदार

    सलमान ने अपने करियर में कई अलग-अलग किरदार निभाए. ‘बजरंगी भाईजान’ में उन्होंने मासूम बच्ची की मदद करने वाला किरदार निभाया और लोगों का दिल जीता. ‘टाइगर जिंदा है’ में उन्होंने देशभक्ति और एक्शन का पूरा जादू दिखाया. ‘किक’ में एडवेंचर और मस्ती का तड़का लगाया. इसके अलावा, ‘तेरे नाम’, ‘वीर’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘जय हो’, ‘वांटेड’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, और ‘भारत’ जैसी फिल्मों में अलग-अलग किरदारों के जरिए एक्टिंग का लोहा मनवाया.

    सलमान की खुद की है प्रोडक्शन कंपनी 

    सलमान सिर्फ एक्टिंग में ही माहिर नहीं हैं, बल्कि उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी सलमान खान फिल्म्स भी शुरू की है. इस प्रोडक्शन के तहत उन्होंने ‘वांटेड’, ‘भारत’, और ‘सुल्तान’ जैसी हिट फिल्में प्रोड्यूस कीं. उनकी कंपनी ने कई नई प्रतिभाओं को बॉलीवुड में आने का मौका दिया. इसके अलावा, सलमान टीवी होस्टिंग में भी सफल रहे हैं. उन्होंने ‘बिग बॉस’ के कई सीजन होस्ट किए, जहां उनका अंदाज, फैंस से बातचीत, मजाक और ह्यूमर लोगों को बेहद पसंद आते हैं. सलमान का होस्टिंग स्टाइल भी उसी तरह लोकप्रिय हुआ, जैसे उनकी फिल्मों के डायलॉग.

    सलमान खान ने मेहनत के दम पर कई अवार्ड्स भी हासिल किए. उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स, आईफा अवॉर्ड्स, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समेत तमाम अवॉर्ड्स जीते. वह सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि एक ब्रांड, एक हीरो और एक सुपरस्टार हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘धमाल 4’ का दूसरे दिन भी भौकाल, दोपहर 1 बजे तक 16 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

    July 11, 2026

    चेक बाउंस केस में तीन महीने जेल में रहेंगे राजपाल यादव, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई सजा, 7.35 करोड़ का जुर्माना भी

    July 10, 2026

    क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है ‘धमाल 5’?…

    July 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.