Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»HDFC Bank, Axis Bank और Bajaj Auto समेत इन शेयरों में आज देखी जा रही तेजी, जानिए मार्केट कैप
    व्यापार

    HDFC Bank, Axis Bank और Bajaj Auto समेत इन शेयरों में आज देखी जा रही तेजी, जानिए मार्केट कैप

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 177 अंक की बढ़त के साथ 77,940 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सुबह 10 बजे यह 0.46 फीसदी या 361 अंक की बढ़त के साथ 78,124 पर ट्रेड करता दिखा। इस समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान पर और 12 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.46 फीसदी या 112 अंक की बढ़त के साथ 24,379 पर ट्रेड करता दिखा।

    निफ्टी-50 पैक के इन शेयरों में दिखी सबसे अधिक तेजी

    एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank Share)

    एचडीएफसी बैंक का शेयर शुरुआती कारोबार में 2.87 फीसदी या 23 अंक की बढ़त के साथ 823.90 रुपये पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इस शेयर का 52 वीक हाई 1020.50 रुपये और 52 वीक लो 726.65 रुपये है। यह शेयर 15.87 पीई पर ट्रेड कर रहा है। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 2.82 फीसदी, 1 महीने में 9.95 फीसदी और 3 महीने में 6.54 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले एक साल में यह शेयर 17.42 फीसदी गिरा है। कंपनी का मार्केट कैप 12,65,912.11 करोड़ रुपये है।

    भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics Share)

    भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर शुरुआती कारोबार में 1.76 फीसदी या 7.35 रुपये की बढ़त के साथ 425.35 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का 52 वीक हाई 473.45 रुपये है, जो 6 मार्च 2026 को दर्ज हुआ था। वहीं, 52 वीक लो 361.20 रुपये है, जो 28 अगस्त 2025 को दर्ज हुआ था। यह शेयर 50.73 पीई पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 3,11,104.19 करोड़ रुपये है।

    हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries Share)

    हिंडाल्को का शेयर शुरुआती कारोबार में 1.85 फीसदी या 17.85 रुपये बढ़कर 971.25 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का 52 वीक हाई 1176 रुपये है, जो 29 मई 2026 को दर्ज हुआ था। वहीं, 52 वीक लो 657.50 रुपये है, जो 12 अगस्त 2025 को दर्ज हुआ था। यह शेयर 15.99 पीई पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 2,18,407.95 करोड़ रुपये है।

    एक्सिस बैंक (Axis Bank Share)

    एक्सिस बैंक का शेयर सोमवार सुबह 1.20 फीसदी या 16 रुपये की बढ़त के साथ 1358.60 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का 52 वीक हाई 1418.30 रुपये और 52 वीक लो 1042.50 रुपये है। यह शेयर 15.76 के पीई पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 4,22,319.24 करोड़ रुपये है।

    बजाज ऑटो (Bajaj Auto Share)

    बजाज ऑटो का शेयर शुरुआती कारोबार में 1.78 फीसदी या 174 रुपये की बढ़त के साथ 9,958.50 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का 52 वीक हाई 10,834 रुपये और 52 वीक लो 7,858.50 रुपये है। यह शेयर 27.31 पीई पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 2,78,296 करोड़ रुपये है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ये 5 प्राइवेट Email सर्विस आपकी Privacy रखेंगी सुरक्षित

    August 1, 2026

    RBI का बड़ा आदेश, बैंकों में अब नहीं मिलेंगे नकली नोट, लगेंगी ये मशीनें

    August 1, 2026

    सस्ता हुआ गैस, 19 Kg वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती, घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं मिली राहत

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.