Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में सुशासन तिहार के तहत 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की दी सौगात
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ
    • कल का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी
    • दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
    • नक्सल प्रभावित रहे गांव की महिला हुई आत्मनिर्भर,दुब्बाटोटा की सावलम भीमे बनीं ‘लखपति दीदी’
    • अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,​आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल
    • पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर : बीजापुर की महिलाओं के सपनों को मिल रहे नए पंख
    • केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल : वृषभ, सिंह और कुंभ राशि के लिए शुभ दिन
    राशिफल

    आज का राशिफल : वृषभ, सिंह और कुंभ राशि के लिए शुभ दिन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष  

    मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आपको आज भाग्य कमाई का कुछ नया मौका देगा लेकिन आपको पहले से चल रहे काम के प्रति गंभीर रहना होगा। आपके अधिकारी आज आपसे किसी बात को लेकर नाराज भी हो सकते हैं इसलिए आपको आज काम के प्रति सजग रहना होगा और वाद-विवाद से बचना होगा।

    वृषभ

    वृषभ राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपको आज अचानक ही लाभ मिल सकता है। वैसे आज आपके खर्च भी बढ़ने वाले हैं। आप घूमने और शौक पूरा करने में धन खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आज विपरीत लिंगी सहकर्मी से सहयोग मिलेगा। किसी मनोकामना के पूरा होने से मन आपका प्रसन्न होगा। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ न केवल वक्त बिताने का मौका मिलेगा, बल्कि आप अपनी लव लाइफ को आगे ले जाने के बारे में भी प्लान कर पाएंगे।

    मिथुन

    मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आपको आज बेहतर प्रबंधन क्षमता का प्रयोग करना पड़ेगा, कुछ अप्रत्याशित काम आपके ऊपर आ सकता है। आपको आज अपने कुछ पेंडिंग आर्थिक लेनदेन निपटाने होंगे।

    कर्क

    कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपका मन आज किसी न किसी वजह से उलझन में रह सकता है। अगर आप साझेदारी में काम करते हैं या कोई तकनीकी काम करते हैं तो आपको आज भाग्य लाभ का अवसर प्रदान करेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको आज पहचान मिलेगी। 

    सिंह

    आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा और आपकी कोई चाहत भी आज पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको आज दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आप अपनी योजना को बेहतर तरीके से लागू कर पाएंगे। वरिष्ठ व्यक्तियों और अधिकारियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। 

    कन्या

    कन्या राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन कुल मिलाकर अच्छा है। आपको आज घर परिवार से पूरा सहयोग और सपोर्ट मिलेगा आप शिक्षा और करियर में आज सफलता प्राप्त कर पाएंगे। आपके सितारे बताते है कि आप आज अपनी कला और रचनात्मक क्षमता का भी लाभ ले पाएंगे। विदेशी क्षेत्र से जिन लोगों के काम का संबंध है उनको आज फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन जीवन में आपको आज खुशियों की प्राप्ति होगी।

    तुला

    आज का दिन तुला राशि के जातकों को काम के साथ मनोरंजक समय बिताने का भी मौका मिलेगा। आप अपने काम को पूरा करने में आज सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आज साथी सहकर्मियों से सहयोग भी मिलेगा। आपनी अपनी प्रबंधन क्षमता का बेहतर इस्तेमाल कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज कोई सरप्राइज गिफ्ट और लाभ भी मिल सकता है।

    वृश्चिक

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपका मूड आज किसी बात के ऑफ हो सकता है। आपको आज दोस्तों और दूसरों के मामले में उलझने से बचना होगा। अपने काम से काम रखें। दिन के दूसरे भाग में आज कुछ नई जिम्मेदारी अचानक आने से आपको मानसिक परेशानी होगी। आपको आज अपने खर्च पर भी कंट्रोल करना होगा। दिखावे के चक्कर में भी आज आप धन खर्च कर सकते है। पिता की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है इसलिए घरेलू मामलों में आपको आज सोच समझ कर चलना होगा। 

    धनु

    आज का दिन धनु राशि के लिए कार्यकुशलता से लाभ दिलाने वाला रहेगा। वैसे आज किसी बात को लेकर आपका मन दुविधा में भी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज सहयोगियों से आपको तालमेल बनाए रखने का फायदा मिलेगा। आप आज बिजनेस में लाभ प्राप्त कर पाएंगे। बैंकिंग और इंश्योरेंस के काम में भी आपको आज लाभ मिलेगा।

    मकर

    मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज मेहनत से बढ़कर कामयाबी मिलेगी। नौकरी में आज आपको अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। आप आज कोई नया काम भी शुरू कर सकते हे। कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी। परिवार से भी आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। किसी सगे संबंधी के घर आने से आज चहल-पहल बनी रहेगी।

    कुंभ

    कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक और अनुकूल रहेगा। आपको भले ही कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी होगी लेकिन इसका आपको लाभ भी पूरा मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में आज सम्मान और प्रोत्साहन मिल सकता है। किसी दुविधा और परेशानी का हल भी निकलेगा। कोई अधूरी चाहत आपकी आज पूरी होगी। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का भी संयोग बनेगा।

    मीन

    आपको अपने कार्यक्षेत्र में आज कुछ उलझन और चुनौतियों का सामना करना होगा। किसी मित्र या सगे संबधी से मिलने का संयोग बन सकता है। कोई पुराना मित्र या सहकर्मी आपकी मदद कर सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आज मीन राशि के जातको को मानसिक भटकाव से बचना होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल : सूर्य, बुध और चंद्रमा का शक्तिशाली योग, मेष और मिथुन को मिलेगी सफलता

    May 17, 2026

    आज का राशिफल : इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ स्थिति रहेगी बेहतर…

    May 5, 2026

    आज का राशिफल :मंगल-शनि की महा-युति और नीच का चंद्रमा, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

    May 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.