Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में सुशासन तिहार के तहत 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की दी सौगात
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ
    • कल का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी
    • दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
    • नक्सल प्रभावित रहे गांव की महिला हुई आत्मनिर्भर,दुब्बाटोटा की सावलम भीमे बनीं ‘लखपति दीदी’
    • अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,​आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल
    • पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर : बीजापुर की महिलाओं के सपनों को मिल रहे नए पंख
    • केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल:सिंह राशि वालों की इनकम बढ़ेगी,इन राशियों का आज होगा मंगल
    राशिफल

    आज का राशिफल:सिंह राशि वालों की इनकम बढ़ेगी,इन राशियों का आज होगा मंगल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष 

    आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप धार्मिक कामों में भी आगे रहेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि किसी काम को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। बिजनेस को लेकर आप कोई पार्टनरशिप कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप किसी अजनबी भरोसा ना करें।

    वृषभ

    आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको कोई प्रोजेक्ट यदि अधूरा पड़ा था, तो वह भी पूरा हो सकता है। जीवन साथी को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आप अपने पिताजी से काम को लेकर सलाह लेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी प्रॉपर्टी के खरीदारी के लिए आपको कोई लोन आदि लेना पड़ सकता है।

    मिथुन

    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। परिवार में कोई वाद विवाद आपको टेंशन दे, तो आप उस वाद विवाद में पढ़ने से बचे। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवन साथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको किसी इन्वेस्टमेंट को थोड़ा समझदारी दिखाते हुए करना होगा। जल्दबाजी में आप कोई डिसीजन ले सकते हैं। किसी सदस्य के विवाह की  बात पक्की हो सकती है।

    कर्क

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सामाजिक आयोजन में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपनी वाणी की सभ्यता बनाए रखें। कामकाज में भी आप पूरी मेहनत करेंगे। यदि आपको थकान आदि महसूस हो, तो आप आराम अवश्य करें, नहीं तो आपकी स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं। किसी कानूनी मामले में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। प्रॉपर्टी को लेकर काम कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

    सिंह

    आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको अपने आवश्यक खर्चों को करने से बचना होगा। आपका आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा, जिससे लोग भी आपके साथ खड़े रहेंगे। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप यदि किसी से कोई बात कहेंगे, तो वह स्पष्ट कहें। आज आपकी कोई बात पूरी न होने से आपका मन परेशान रहेगा।

    कन्या

    आज आप किसी घर मकान आदि की खरीदारी की  योजना बना सकते है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई को लेकर लापरवाही नहीं करनी है। आप अपने धन को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने की आप कोशिश करेंगे। आप अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर आगे बढ़े।

    तुला

    आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आप अपनी आय और व्यय मे संतुलन बनाकर चलें, जो काम जरूरी हो, उन्ही पर खर्च करें, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य से आपका लड़ाई झगड़ा  हो सकता है, जिसे आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। आपको अपने बॉस की बातों को इग्नोर करने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपके प्रमोशन पर रोक लग सकती हैं। माता-पिता आपके काम में पूरा साथ देंगे।

    वृश्चिक

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप किसी बात को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है। अविवाहित जातकों के जीवन में उनके साथी की दस्तक हो सकती हैं। आप अपने करियर को लेकर कोई अच्छा अवसर पाकर काफी खुश होंगे। माताजी को आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

    धनु

    आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। जीवन साथी का आपसे किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, जिससे आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। काम को लेकर आप कुछ योजनाएं बनाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपको समय बताने का मौका मिलेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको कोई पुराना लेनदेन चुकटा  होगा।

    मकर

    आज आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है। आप माताजी से अपनी समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। आपके खर्च आपकी टेंशनो को बढ़ाएंगे। आप अपने घर के कामों को लेकर लापरवाही दिखाएंगे, तो इससे जीवनसाथी भी आपसे लड़ाई झगड़ा में पढ़ सकते हैं। आप कही बाहर जाने की योजना बना सकते हैं, जिससे आपको खुशी मिलेगी।

    कुंभ

    आज का दिन आपके लिए कुछ पुराने वाद विवादों को दूर करने के लिए रहेगा। आपका कोई मित्र भी आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। संतान को आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में लेकर जा सकते हैं। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे, लेकिन बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे, तो आप उसमें ढील बिल्कुल ना दें। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा।

    मीन

    आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा, सरकारी कामों के समय से पूरा न होने के कारण परेशान रहेंगे व किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर सकते हैं। राजनीति के कार्यो में भी आप आगे रहेंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी। आप अपनी आवश्यकताओं को पर भी अच्छा खासा खर्चा करेंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल : सूर्य, बुध और चंद्रमा का शक्तिशाली योग, मेष और मिथुन को मिलेगी सफलता

    May 17, 2026

    आज का राशिफल : इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ स्थिति रहेगी बेहतर…

    May 5, 2026

    आज का राशिफल :मंगल-शनि की महा-युति और नीच का चंद्रमा, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

    May 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.