Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, June 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और मिल सकती है अच्छी खबरें
    राशिफल

    आज का राशिफल : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और मिल सकती है अच्छी खबरें

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष

    आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आत्मविश्वास में भी इजाफा होगा। संतान की किसी छोटी-सी फरमाइश को पूरा करके आप उन्हें खुश कर सकते हैं, जिससे घर का माहौल और भी खुशनुमा बनेगा। आज परिवार के सभी सदस्यों के साथ सामंजस्य बनाकर चलना बेहद जरूरी है, इसलिए यदि किसी की कोई बात आपको बुरी लगे, तो उसे दिल से न लगाए और बात को वहीं खत्म कर दें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, क्योंकि जरा-सी लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है।

    वृषभ

    आज आपका मन दान-पुण्य और धर्म-कर्म के कार्यों में अधिक लगेगा। किसी जरूरतमंद की सहायता करके आपको आत्मिक संतोष की अनुभूति होगी। हालांकि पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आपको थोड़ा मानसिक तनाव दे सकता है। शारीरिक परेशानियों को नजरअंदाज करना आज भारी पड़ सकता है, इसलिए समय रहते अपनी सेहत का ध्यान रखें। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने का मन बना रहे हैं, तो यह आपके लिए शुभ रहेगा, लेकिन धन निवेश करते समय अपनी आर्थिक स्थिति का सही आकलन अवश्य करें। व्यवसाय पहले से बेहतर चलेगा और जीवनसाथी हर कदम पर आपके साथ खड़े नजर आएंगे जिससे कठिन परिस्थितियां भी आसान लगेंगी।

    मिथुन

    आज का दिन भाग्य की दृष्टि से आपके लिए अनुकूल संकेत दे रहा है। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी और मन को शांति मिलेगी। छोटे बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे आप अपनी व्यस्त दिनचर्या से थोड़ा सुकून पा सकेंगे। आज वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखना आपके लिए बेहद जरूरी है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिल सकता है। पिता जी की किसी बात को लेकर मन थोड़ा आहत हो सकता है, लेकिन उसे समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। व्यवसाय में किसी बड़े फेरबदल से फिलहाल बचें, नहीं तो बना हुआ काम बिगड़ सकता है।

    कर्क

    आज आपके सुख-साधनों में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अनुभवी और समझदार लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे काम करने में न केवल आसानी होगी बल्कि मन भी लगा रहेगा। हालांकि जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला परेशानी का कारण बन सकता है। किसी जरूरी काम के लिए दूसरों पर ज़्यादा निर्भर रहना भी नुकसानदेह हो सकता है। 

    सिंह

    आज का दिन आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखने की सीख दे रहा है। कुछ लोग आपकी सफलता से जलन महसूस कर सकते हैं और आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना आवश्यक है। अपनी आय को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे, तो आर्थिक संतुलन बना रहेगा। यदि कोई शारीरिक समस्या लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो अब उसे गंभीरता से लेने का समय आ गया है। अपनी आर्थिक स्थिति पर नजर रखें और अनावश्यक जोखिम से बचें। 

    कन्या

    आज का दिन आय में वृद्धि के संकेत लेकर आया है। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर में उत्साह का माहौल बनेगा। आप किसी मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। प्रेम जीवन में जुड़े लोगों को अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और कोई भी ऐसी बात कहने से बचना चाहिए, जिससे उन्हें ठेस पहुंचे। नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

    तुला राशि

    आज आपके अधिकांश काम समय पर पूरे होंगे, जिससे मन में संतोष और खुशी बनी रहेगी। व्यापार में यदि कोई डील लंबे समय से अटकी हुई थी, तो उसके फाइनल होने की संभावना है। हालांकि किसी दूर रहने वाले परिजन से कोई निराशाजनक खबर मिल सकती है, जिससे मन थोड़ा उदास रहेगा। कार्यक्षेत्र में दूसरों की गलतियां निकालने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें। 

    वृश्चिक

    आज आपको अपने कामों को टालने की आदत से बचना होगा, क्योंकि देर करने से नुकसान हो सकता है। करियर से जुड़ी जो परेशानियां चल रही थीं, वे अब धीरे-धीरे दूर होती नजर आएंगी। आपकी सूझबूझ और पहले से बनाई गई योजनाएं आज आपके बहुत काम आएंगी। किसी दूर रह रहे परिजन से शुभ समाचार मिल सकता है। 

    धनु

    आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन यह व्यस्तता आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी। कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर आपके काम आ सकते हैं। आय में भी पहले से सुधार देखने को मिलेगा। दूसरों की कहीसुनी बातों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। मन मौज-मस्ती में रहेगा, लेकिन पढ़ाई-लिखाई या जरूरी कामों के लिए भी समय निकालना जरूरी है। 

    मकर

    आज का दिन सुख और शांति से भरा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मामलों को आपसी बातचीत से सुलझा लिया जाएगा। हालांकि आने वाले समय में व्यवसाय से जुड़ी कुछ समस्याएं आपको थोड़ी चिंता दे सकती हैं।

    कुंभ

    आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। कुछ प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात होगी और काम को लेकर आप नई कोशिशें भी करेंगे। आपकी मेहनत का फल आपको अवश्य मिलेगा। शेयर मार्केट या लॉटरी में निवेश करने वालों के लिए दिन अनुकूल है, लेकिन किसी भी तरह का बड़ा जोखिम लेने से बचें, नहीं तो बाद में नुकसान हो सकता है। 

    मीन

    आज का दिन आय के मामले में बेहद अच्छा रहने वाला है। एक के बाद एक खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई पुराना मामला भी समाप्ति की ओर बढ़ सकता है। घर के रिनोवेशन या सजावट का काम शुरू हो सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी भी संभव है। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को आज कोई शुभ समाचार मिलने की पूरी संभावना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल:जानें अपना आज का भविष्यफल

    June 14, 2026

    आज का राशिफल : किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसके करियर में आएगा बड़ा मौका? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

    June 12, 2026

    आज का राशिफल: कर्क समेत 5 राशि के जातकों को मिलेगा धनलाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    June 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.