Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ : अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या
    • छत्तीसगढ़ में दो उप सचिवों का तबादला, सूर्यकिरण अग्रवाल पीएचई और मनोज मिश्रा को मिला मछली पालन विभाग
    • मंत्रालय में बड़ा फेरबदल: छत्तीसगढ़ शासन ने सचिवालय सेवा के 24 अधिकारियों-कर्मचारियों का किया तबादला, देखें पूरी सूची
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली का अवलोकन
    • उज्जैन:महाकाल मंदिर में ‘पुष्पा-2’ के रंग में रंगे में युवक को VIP एंट्री, वीडियो भी बनाएं सेल्फी खिंचवाई, सुपरवाइजर बर्खास्त
    • गंगा किनारे जाल में मिला शिवलिंग, आग की तरह फैली बात, बड़ी संख्या में जुट रही श्रद्धालुओं की भीड़…
    • CM योगी ने ‘प्रोजेक्ट गंगा’ का किया शुभारंभ, कहा- यूपी के गांव-गांव तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट…
    • छत्तीसगढ़:जांजगीर जिला जेल में दुष्कर्म आरोपी ने लगाई फांसी, न्यायिक हिरासत में मौत से मचा हड़कंप…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, June 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल : मेष राशि को मान-सम्मान,कार्यक्षेत्र में सहयोग
    राशिफल

    आज का राशिफल : मेष राशि को मान-सम्मान,कार्यक्षेत्र में सहयोग

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष 

    आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी यश और कीर्ति बढ़ेगी, जो आपको खुशी देगी। राजनीति में आपको कोई पुरस्कार आदि भी मिल सकता है। आपके परिवार में किसी अतिथि के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा और आप उनका स्वागत करते नज़र आएंगे। आपके डिसीजन मेकिंग पर आपको शक हो सकता है, क्योंकि आपका कोई सुझाव ग़लत रहेगा।

    वृषभ 

    आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा, इसलिए आप कामों में कोई बदलाव न करें और आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आज आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपको अपने आसपास रह रहे कामों को भी कल पर नहीं डालना है।

    मिथुन 

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। बौद्धिक व मानसिक बोझ से आपको छुटकारा मिलेगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी और आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में मनपसंद काम मिलने की संभावना है। यदि आप शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको कहीं घूमने-फिरने जाने से पहले अपने माता-पिता से जानकारी अवश्य लेनी होगी। आपकी किसी बात से परिवार के सदस्यों में लड़ाई-झगड़ा बढ़ सकता है।

    कर्क 

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। भाई व बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपके परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर कोई लड़ाई-झगड़ा छिड़ सकता है। आप अपने कामों में थोड़ा सोच-समझकर बदलाव करें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ बनी रहेगी। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्चा भी बढ़ेगा, जिससे आपका बजट डगमगा सकता है।

    सिंह 

    आज आपका बिज़नेस की कोई पुरानी समस्या फिर से उभरेगी। परिवार में लोग आपकी किसी बात का बुरा मान सकते हैं। माताजी की सेहत को लेकर आप थोड़ा एहतियात बरतें। आपकी किसी जल्दबाज़ी की आदत के कारण आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। किसी छोड़ी हुई नौकरी का आपको बुलावा आ सकता है।

    कन्या 

    आज का दिन कामकाज के मामले में थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपके मन में उथल-पुथल रहने से कोई काम बिगड़ सकता है। आपको उधार दिया हुआ धन भी मिल सकता है। यदि आपने किसी लोन को अप्लाई किया था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, उनके सीनियर उनकी पढ़ाई में खूब मदद करेंगे।

    तुला 

    आज आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से थोड़ा सचेत रहना होगा। बिजनेस के किसी काम को लेकर आप कहीं बाहर जा सकते हैं और आपके खर्च बढ़ने से आपकी टेंशन बढ़ेगी, लेकिन आप अपनी इनकम को थोड़ा ध्यान में रखकर ही आगे बढ़ें। आप किसी नए घर में शिफ्ट कर सकते हैं। ननिहाल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल-मुलाकात करने आ सकता है। परिवार में पुरानी बातों को लेकर बातचीत हो सकती है। आपको दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना होगा।

    वृश्चिक 

    आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आपकी कार्य कुशलता भी बेहतर रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप आनंदमय समय व्यतीत करेंगे और प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की किसी बात को लेकर निराशा हाथ लग सकती है और दोनों के रिश्ते में भी कड़वाहट बढ़ सकती है। आपको अपने पिताजी से किए हुए वादों को समय रहते पूरा करना होगा। आपकी लोगों से खूब पटेगी। किसी सरकारी योजना में भी सोच-समझकर निवेश करें।

    धनु 

    आज आपकी सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी, क्योंकि कोई गले से संबंधित समस्या आपकी टेंशनों को बढ़ा सकती है, लेकिन विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपने दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा और परिवार के सदस्यों से काम को लेकर आपसी बातचीत अवश्य होगी। आप जल्दबाजी के कारण कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, जो बाद में आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा। धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

    मकर 

    आज का दिन आपके लिए नई-नई समस्याएं खड़ी कर सकता है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। कार्य क्षेत्र में यदि कोई समस्या है, तो उसे लेकर आप अपने किसी सीनियर से सलाह अवश्य लें और यदि घर का कोई काम रुका हुआ था, तो उसे पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप अपनी संतान को कहीं बाहर पढ़ाई-लिखाई के लिए भी भेज सकते हैं।

    कुंभ 

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आपको सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिससे आपके प्रमोशन पर रोक लग सकती है, इसलिए कोई ऐसा काम करने से बचें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी कोई बिजनेस से संबंधित डील फाइनल हो सकती है। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह पड़ने से बचना होगा और संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

    मीन 

    आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। यदि आपको काम को लेकर कोई नया ऑर्डर आए, तो आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करें। किसी कानूनी मामले में आप अपनी आंख और कान खुले रखें। प्रॉपर्टी को लेकर आप कोई बड़ा निवेश करने की सोच सकते हैं। आपको आज कोई बहलाने-फुसलाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके उन समस्याओं से आसानी से बाहर निकलेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल: कर्क समेत 5 राशि के जातकों को मिलेगा धनलाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    June 7, 2026

    आज का राशिफल: पढ़िए 12 राशियों का दैनिक राशिफल

    May 29, 2026

    आज का राशिफल: जानिए अपना आज का राशिफल

    May 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.