Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल : वृषभ और वृश्चिक राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी
    राशिफल

    आज का राशिफल : वृषभ और वृश्चिक राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष 

    आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको किसी कानूनी मामले में भी जीत मिलेगी और आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। बिजनेस में भी आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। आपकी खुशियां बढ़ेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप किसी से कोई बात बहुत ही तोल-मोल कर बोले।

    वृषभ 

    आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला यदि आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी सुलझेगा। माता-पिता से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा और वह आपकी कोई मदद भी कर सकते हैं। आपका कोई गुप्त राज बाहर आने से जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती हैं। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने की संभावना है।

    मिथुन 

    आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचें और आप अपनी सेहत का भी खास ख्याल रखें, क्योंकि कोई पुरानी समस्या आज उभर सकती है। जो आपको टेंशन देगी। आप परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके रिश्तों में सामंजस्यता बनी रहेगी। किसी काम को आपको धैर्य से निपटाने की आवश्यकता है।

    कर्क 

    आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। किसी काम को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर हो सकता है। आपको अपनी माता जी की किसी शारीरिक समस्या को लेकर टेंशन रहेगी। आपको बिजनेस में अपने बॉस से भी जो कंनफ्यूजन है, उसे दूर करना होगा, नहीं तो इसका असर आपके कामों पर पड़ेगा। आप किसी नए घर और मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं।

    सिंह 

    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, लेकिन आपके कुछ नए विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं। जो आपकी छवि को खराब करने की कोशिश करेंगे। आपकी अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी और आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुके हुआ था, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है। धन को लेकर आपको योजना बनाकर चलना होगा। आप अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा कर सकते हैं।

    कन्या 

    आज आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा, क्योंकि वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। भाई-बहनों से आपकी किसी बात को लेकर वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। आपको नौकरी में मनपसंद काम मिलने की संभावना है, लेकिन आपको उसमें कोई गड़बड़ी करने से बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ बनी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी से किसी मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते है।

    तुला 

    राजनीति में कार्यरत लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा और वह बिना सोचे समझे किसी मामले में अपनी राय न दें। आपके बॉस से भी रिश्ते में कुछ कड़वाहट आ सकती है। आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा, जिसके लिए आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। आपको अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की खरीदारी पर ही खर्च करना बेहतर रहेगा। आपको अपनी इनकम को लेकर थोड़ी टेंशन हो सकती है।

    वृश्चिक 

    आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका धन को लेकर कोई काम नहीं रुकेगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है। आप यदि कहीं घूमने फिरने जाए, तो उसमें आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आज आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।

    धनु 

    आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके कामों को लेकर कोई पुरस्कार मिल सकता है। परिवार में भी आप बातों को पूरा महत्व देंगे, जिससे आपके मन में खुशी रहेगी। आप अपने व्यवसाय को लेकर किसी बड़े नेता से मिल सकते हैं। आपकी जल्दबाजी की आदत के कारण कोई गलती होने की संभावना है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपको पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा ध्यान देना होगा। 

    मकर 

    आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपने किसी परिजन के साथ पार्टनरशिप करने से बचना होगा। किसी दूर रह रहे परिजन से आपका कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। आप दानपुण्य के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको काफी सुकून मिलेगा। आपकी कुछ नए लोगों से राजनीति में पहचान बनेगी। जो आने वाले समय में आपके खूब काम आएंगी।

    कुंभ 

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको थोड़ा कामों को लेकर एहतियात बरतनी होगी। नौकरी में आपके बॉस आपकी जिम्मेदारियों को बढ़ा सकते हैं। संतान आज किसी गलत राह पर चलने की कोशिश करेगी, जिन्हें आपको समय रहते रोकना होगा। ट्रेवलिंग कर रहे लोगों को थोड़ा सा ध्यान देना होगा, तभी उनके काम पूरे होंगे। माताजी का कोई पुराना रोग उभर सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छी सफलता मिलेगी।

    मीन 

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप परिवार में रुके हुए काम को पूरा करने के लिए भागदौड़ में लगेंगे। परिवार में किसी सदस्य की कोई बात खराब हो सकती है। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। आप कोई फैसला अपने भाइयों की मदद से ले। आपको किसी काम को पूरा होने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह दूर होगी। आप अपनी संतान को पढ़ने के लिए कहीं बाहर भेज सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल : इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ स्थिति रहेगी बेहतर…

    May 5, 2026

    आज का राशिफल :मंगल-शनि की महा-युति और नीच का चंद्रमा, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

    May 3, 2026

    मई में बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों के लिए खुलने वाला है कुबेर का खज़ाना

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.