Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, June 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल: गुरुवार आज का दिन रहेगा सुखकारक
    राशिफल

    आज का राशिफल: गुरुवार आज का दिन रहेगा सुखकारक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष

    राशि का स्वामी मंगल प्रमुख दशम कर्म भाव लग्न मकर में मकर राशि का होकर संचार कर रहा है। द्वादश व्यय भाव में मीन राशि का शनि मार्गी होकर उत्तम राजयोग का सृजन कर रहा है। आपकी राज्य-मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। हो सकता है कुछ आकस्मिक लाभ भी हो जाए। सायंकाल से लेकर रात्रि तक शुभ व धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सत्कर्म में खर्चा हो सकता है।

    वृष

    आपकी राशि का स्वामी शुक्र अष्टम आयु भाव केन्द्र में चन्द्र साथ मार्गी है। चन्द्रमा आज द्वितीय भाव में राज्य से सम्मान दिलाएगा। द्वितीय कोष भाव में मिथुन राशि का बृहस्पति, देवता गुरु, ब्राह्मणों के प्रति भक्ति भावना जागृत करेगा। आप अपने किए कार्यों की प्रशंसा से फूले नहीं समाएंगे। रात्रि का समय किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित होने का है।

    मिथुन

    राशि का स्वामी बुध मकर राशि का होकर अष्टम शत्रु चिंता केन्द्र भाव में विराजमान होकर द्वादश को संपूर्ण शुभ दृष्टि से देख रहा है। चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार कर रहा है। स्वराशि के चन्द्रमा में भाइयों से विवाद उग्र रूप धारण कर सकता है। शत्रु पक्ष की कुचेष्टाएं आपको परेशान करेंगी। आप अपनी कार्यकुशलता से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें।

    कर्क

    आपकी राशि पर मिथुन राशि का बृहस्पति सर्वत्र विजय विभूति सफलता का देने वाला है। आज चन्द्रमा भी द्वादश भाव में मनोरथ सिद्धि कारक है। पुराने किसी महान सत्तारूढ़ पुरुष की कृपा से मंत्री पद की प्राप्ति भी हो सकती है। चार पांच माह पूर्व खोई मूल्यवान वस्तु अकस्मात् मिल जाएगी। सायं से लेकर रात्रि तक सक्रिय राजनीति में बिजी रहेंगे।

    सिंह

    आज दिन भर प्रतिद्वंद्वियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। कारोबार में अकस्मात् आशा से अधिक लाभ व प्रगति होने से खोया हुआ विश्वास पुनः प्राप्त होगा। संतान पक्ष से भी अपेक्षित समाचार मिलेगा। मीन राशि वाला कोई पारिवारिक व्यक्ति आपके पेट में घुसने का प्रयास करेगा उससे सावधान रहें और अपनी प्रगति का रहस्य उसे न बताएं।

    कन्या राशि :-

    काफी दिनों से जो असमंजस बना हुआ है, अब उसका अंत होगा और मायूसी भी समाप्त हो जाएगी। जिस वजह से आप के सभी कार्य अभी तक नहीं बन रहे थे आज वह रुकावट हट जाएगी और आपके रचनात्मक कार्यों में गति आएगी। ज्ञान विज्ञान कला और लेखन कार्य में आपकी दक्षता रंग लाएगी। सायंकाल का समय मौज मस्ती में बीतेगा।

    तुला

    वैसे तो आप इस प्रकार के काम करते रहते हो जो दूसरों के लिए जोखिम भरे होते हैं। लेकिन यह सब आपके परिजनों के लिए आम बात है और आपके कार्य क्षेत्र के रिस्क से उनका कोई लेना देना भी नहीं है। आप यही सोचकर आगे बढ़े कि किसी संकट में फंस जाते हैं तो क्या कर सकते हैं।

    वृश्चिक

    आज आपका घरेलू और व्यावसायिक वातावरण काफी अस्त-व्यस्त रहेगा। कई प्रकार के विवाद और झंझट आपके सामने आ सकते हैं। सायंकाल तक आप अपना कुछ समय लगाकर अपने कार्य कौशल से अपनी मुसीबतें कम कर पायेंगे। रात्रि का समय किसी सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रम में व्यतीत होगा।

    धनु

    जिस प्रकार प्रतियोगिता या परीक्षा को आप उत्तीर्ण कर लेना चाहते हैं, उसका निदान आज करना है। क्योंकि जिस तरीके से आप अपनी रणनीति को लागू कर रहे हैं, उससे लगता है कि युक्तिसंगत प्रयासों का लाभकारी परिणाम सामने आएगा। आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार होगा। रात्रि में माता को अकस्मात् कष्ट संभव है।

    मकर

    आज आपका मूड सुबह से ही अच्छा रहेगा। किसी बड़े लाभ के चक्कर में आप दिनभर भागदौड़ करने के लिए भी तत्पर रहेंगे। परिस्थितियां जब सुधरने लगती हैं तो सभी काम एक-एक कर बनने लगते हैं और व्यर्थ की जद्दोजहद तथा तनाव भी समाप्त होने लगते हैं।

    कुंभ

    आजकल एकदम से बहुत सारे काम आपके आगे पीछे आ रहे हैं। आपके विरोधी भी कुछ एसी चाल चल रहे हैं कि आप फालतू कामों में उलझे रहे हैं। आपको अपनी पोजीशन स्पष्ट करनी है, तो फिर अपने वरिष्ट अधिकारी को इसकी जानकारी अवश्य दें। राशि स्वामी शनि मीन राशि का होकर द्वितीय भाव में बहु व्यय कारक है।

    मीन

    जितना भी हो सके आज आप अपने परिवार और रोजगार को ही ठीक तरह से संभालने की चेष्टा करें। आज व्यवसाय के विस्तार के लिए पर्याप्त अवसर और अनुकूल समय है। बाहर की सुविधाएं भी आपको मिल रही हैं और आर्थिक कमी को भी इस वक्त परेशानी नहीं। अगर संतान के विवाह का प्रसंग प्रबल है तो पंडित या पुरोहित में गंभीरता पूर्वक संपर्क करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल:जानें अपना आज का भविष्यफल

    June 14, 2026

    आज का राशिफल : किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसके करियर में आएगा बड़ा मौका? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

    June 12, 2026

    आज का राशिफल: कर्क समेत 5 राशि के जातकों को मिलेगा धनलाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    June 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.