Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
    • “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    • शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
    • रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
    • आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
    • मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
    • मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल: आज कुंभ राशि को मिलेगा बिजनेस में फायदा
    राशिफल

    आज का राशिफल: आज कुंभ राशि को मिलेगा बिजनेस में फायदा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष

    आज के दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा, हालांकि दोपहर के बाद किसी भी तरह का नया काम आप शुरू ना करें. वाणी और व्यवहार पर संयम बरतें. किसी से ईर्ष्या ना करें तथा अपने शत्रुओं से संभलकर चलें. इस समय जल्दबाजी में भी कोई काम ना करें. आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है. ध्यान और पूजा-पाठ से मन शांत बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे. आज धन खर्च ज्यादा होगा.

    वृषभ

    आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में होगा. व्यापार में यश और सफलता मिलेगी. साथी कर्मचारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा. आर्थिक लाभ होगा. विरोधियों को पीछे छोड़ पाएंगे. दोपहर के बाद मनोरंजन में आपका ध्यान रहेगा. प्रिय पात्र से मुलाकात आपके मन को खुश रखेगी. नए वस्त्र और घर की सुंदरता पर धन का व्यय होगा. मान-सम्मान मिलेगा. आज निवेश को लेकर भी कोई बड़ी योजना बना पाएंगे. संतान से संबंधित चिंता दूर होगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

    मिथुन

    आज का दिन मध्यम फलदायी है. नए काम का आरंभ ना करें. बौद्धिक चर्चाओं के लिए आज का दिन शुभ नहीं है. संतान संबंधी चिंता आपको बनी रहेगी. दोपहर के बाद घर का वातावरण सुख शांतिवाला रहेगा. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे. आज मन से आप खुश रहने वाले हैं. शारीरिक स्वास्थ्य में भी सुधार होगा. हालांकि कंधे या जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है. व्यापार में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा. आर्थिक रूप से लाभ होगा. काम में यश प्राप्त होगा.

    कर्क

    हताशा से आप थोड़े चिंतित रहेंगे. इस कारण शारीरिक रूप से आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. किसी काम में आपका मन भी नहीं लगेगा. प्रवास के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है. जमीन और वाहनों से जुड़ी समस्या आपको हो सकती है. दोपहर के बाद आप सुख-शांति का अनुभव करेंगे. मित्रों का साथ मिलेगा. शारीरिक ताजगी का अनुभव होगा. आज किसी बात को लेकर कुछ ज्यादा ही सोच-विचार करेंगे. कार्यस्थल पर असुविधा से बचने के लिए वरिष्ठों के मार्गदर्शन में काम करें.

    सिंह

    आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में होगा. आज व्यापार या नौकरी के लिए कोई छोटी यात्रा हो सकती है. विदेश से कोई अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा. पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ होगा. नए काम के लिए समय अच्छा है. किसी लाभदायक निवेश में आप रुचि ले सकते हैं. दोपहर के बाद आप अधिक सहनशील बनेंगे और कुछ समय के लिए मानसिक हताशा का अनुभव होगा. शारीरिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है. पारिवारिक तथा जमीन-जायदाद से जुडी़ समस्याएं खडी़ होंगी.

    कन्या

    आज आपके मन में किसी बात को लेकर दुविधा बनी रहेगी. कोई नया काम शुरू ना करें. ज्यादातर समय मौन बने रहें, इससे विवाद होने से बच जाएगा. परिजनों के साथ बातचीत में संयम बरतें. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाएंगे. दोपहर के बाद आपका समय अच्छा रहेगा. भाई-बंधु के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा. भाग्यवृद्धि के संकेत हैं. प्रेम जीवन में मधुरता छायी रहेगी. हालांकि स्वास्थ्य की दृष्टि से समय मध्यम है.

    तुला

    आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में होगा. आज आपकी रचनात्मकता से कोई कठिन काम आसानी से पूरा कर पाएंगे. कार्यस्थल पर आपके कार्य की प्रशंसा होगी. शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे. विचारों में दृढ़ता बनी रहेगी. नए काम करने के लिए प्रेरित होंगे. नए वस्त्र, आभूषण या मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा. दोपहर के बाद किसी भी तरह का निर्णय लेने में आपको कठिनाई महसूस हो सकती है. सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद टालें. इगो को अलग रखकर मेल-जोल भरे वातावरण में काम करें.

    वृश्चिक

    आपका उग्र और असंयमित व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है. दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ कोई विवाद हो सकता है, उसका ध्यान रखें. दोपहर के बाद शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य में दिक्कत रहेगी. इस कारण किसी काम में आपका मन नहीं लगेगा. कार्यस्थल पर आपको अधिकारियों के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है. आर्थिक मामलों में आज आपको बेहद सावधानी से आगे बढ़ना होगा. शाम के बाद आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा.

    धनु

    व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपके लिए लाभकारी दिन है. जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा. काम में पदोन्नति होगी. ऑफिस में प्रशंसा हो सकती है. मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा. व्यापारीवर्ग को भी लाभ होगा. दोपहर के बाद स्वास्थ्य के मामले में जरा संभलकर रहें. किसी तरह के गलत काम से आपको नुकसान हो सकता है. व्यवसाय में पार्टनर संग बातचीत में संयम रखें. परिजनों के साथ समय उत्साहजनक रहेगा. जीवनसाथी से पुराना विवाद दूर होगा.

    मकर

    आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में होगा. आज का दिन मैरीड कपल के लिए आनंदमयी रहेगा. प्रेम जीवन भी संतुष्टि से भरा रहेगा. परिजनों के साथ खुशी का वातावरण बना रहेगा. नौकरी में पदोन्नति के योग हैं. व्यवसाय में अनुकूल समय है. नौकरी में साथी कर्मचारियों का साथ मिलेगा. दोपहर के बाद मित्रों से मुलाकात होगी. आय में वृद्धि का योग है. आज आप किसी बड़े निवेश की ओर आकर्षित हो सकते हैं. व्यापारी वर्ग को लाभ होगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है, लेकिन लापरवाही से नुकसान हो सकता है.

    कुंभ

    आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में होगा. आज के दिन बौद्धिक काम, नए सृजन और साहित्यिक गतिविधि में आप उलझे रहेंगे. नए काम की शुरुआत आज कर सकते हैं. धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है. व्यापार में लाभ का अवसर मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को संभलकर चलना होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. सुबह नकारात्मक विचार आने से आपका मन काम में नहीं लगेगा. दोपहर के बाद पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा. माता से लाभ होगा. उत्तम सुख की प्राप्ति होगी. आय के नए सोर्स तलाशेंगे.

    मीन

    आज आपको वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है. कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है. ऐसे में आपको ज्यादातर समय मौन रहकर केवल अपने काम पर ध्यान देना होगा. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आध्यात्मिक उन्नति के लिए दिन अच्छा है. विदेश में रहने वाले मित्र तथा स्नेहीजनों के समाचार आपको मिलेंगे. व्यापार में भागीदार से विशेष फायदा मिलेगा. किसी के साथ वाद-विवाद में ना पड़ें. जीवनसाथी की भावना का भी सम्मान करें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल:जानें अपना आज का भविष्यफल

    June 14, 2026

    आज का राशिफल : किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसके करियर में आएगा बड़ा मौका? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

    June 12, 2026

    आज का राशिफल: कर्क समेत 5 राशि के जातकों को मिलेगा धनलाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    June 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.