Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ईपीएफओ ने प्रोविडेंट फंड ट्रस्टों के लिए ‘एमनेस्टी स्कीम, 2026’ लागू की; नियोक्ताओं को नियमों को नियमित करने के लिए मिला 6 महीने का समय
    • महज 1100 रुपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशन निकालने बैंक पहुंची एक विधवा महिला,लेकिन खाते में दिखे ₹7,400,000,000
    • भ्रष्टाचार के महासागर में डुबकियां लगाते’ चंद सरकारी…
    • बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से
    • ‘मया के चिन्हारी’,छत्तीसगढ़ी फिल्म का शुभ मुहूर्त विधि-विधान के साथ संपन्न,जल्द शुरू होगी शूटिंग…
    • कडप्पा जिले में COVID-19 के मामले फिर से आए सामने,2 मौतें, 8 एक्टिव केस, कोविड गाइडलाइंस लागू करने की तैयारी…
    • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं के विकास में अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • बस्तर गोंचा महापर्व 2026 का निमंत्रण लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिले प्रतिनिधि
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल:ग्रह गोचर से कन्या एवं तुला वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का भविष्यफल
    राशिफल

    आज का राशिफल:ग्रह गोचर से कन्या एवं तुला वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का भविष्यफल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशि

    मेष राशि वालों के लिए आज का दिन धन और परिवार के मामले में बेहद शुभ और गर्म है। रोहिणी नक्षत्र की भरपूर एनर्जी आज पैसों में एक ऐसी मजबूती लेकर आई है, जो महीनों में एक बार आती है। आज खान-पान का खास ध्यान रखें, घर में कुछ स्वादिष्ट और नया बनाएं और परिवार के साथ बैठकर भोजन का आनंद लें। आंखों की देखभाल आज जरूरी है। आज डिजिटल डिटॉक्स करें। जमीन या संपत्ति से जुड़ा कोई अटका काम आज आगे बढ़ सकता है। छोटे भाई-बहन से आज कोई ऐसी बात हो सकती है, जिससे माहौल गर्म हो जाए। मगर, बहस करने की बजाय मुद्दे को शांति से सुलझाएं। करियर में पुराने काम पर ध्यान दें।

    वृषभ राशि

    आज आपकी मेहनत का असर साफ दिखाई देगा। कारोबार में अच्छे परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और पुरानी गलतियों से मिली सीख भविष्य में बड़ा फायदा दिला सकती है। संतान की संगति पर थोड़ा ध्यान देना जरूरी होगा। स्वास्थ्य को हल्के में लेने की भूल न करें, क्योंकि छोटी परेशानी भी बढ़ सकती है। दिनभर की व्यस्तता के बीच कहीं घूमने-फिरने या छोटी यात्रा का योग भी बन रहा है, जिससे मन तरोताजा महसूस करेगा।

    मिथुन राशि

    आज का दिन संतुलन और सुकून लेकर आएगा। परिवार के साथ बिताया गया समय रिश्तों में नई मिठास घोल सकता है। माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मिलवाने का अवसर भी मिल सकता है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत हैं। व्यापार में किए गए नए बदलाव आगे चलकर लाभदायक साबित हो सकते हैं। यदि जीवनसाथी से कोई बात छिपा रखी है, तो उसके सामने आने की संभावना है, इसलिए खुलकर बातचीत करना बेहतर रहेगा।

    कर्क राशि

    आज कई अधूरे काम पूरे होने की उम्मीद है। साझेदारी में किया गया काम शानदार परिणाम देगा और परिवार में विवाह संबंधी अड़चनें भी दूर होती नजर आएंगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। पिताजी से किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना भी बन सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।

    सिंह राशि

    आज जिम्मेदारियों को समझदारी से निभाने का दिन है। रिश्तों में तालमेल बना रहेगा और व्यापार में आपकी योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ेंगी। हालांकि मन किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रह सकता है। अपनी निजी या महत्वपूर्ण जानकारी किसी से साझा करने से बचें। पुराने कर्ज की चिंता जरूर रहेगी, लेकिन उसे चुकाने की दिशा में आपके प्रयास सफल हो सकते हैं।

    कन्या राशि

    आज घर-परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा। कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य और उच्च शिक्षा के मामले में बेहद अनुकूल है। भाग्य आज आपको समृद्ध करने वाली ऊर्जा से भरने वाला है। किस्मत से आज आपके काम बनेंगे, काम को प्राकृतिक तरीके से आगे बढ़ाती है। किसी गुरू या बड़े का मार्गदर्शन आज जरूर लें। किसी तीर्थ स्थान की यात्रा का प्लान आज बन सकता है। उच्च शिक्षा से जुड़ा काम आज आगे बढ़ सकता है। कमाई के अच्छे मौकों की तलाश पूरी हो सकती है। जांघों में दर्द की परेशानी हो सकती है। करियर में लग्नेश की एनर्जी पुराने काम पर फोकस करवा रही है।

    तुला राशि

    आज आपका मन आध्यात्मिक गतिविधियों और भगवान की भक्ति में अधिक लगेगा। तुला राशि वालों के लिए आज का दिन छुपे मामलों और करियर दोनों के लिहाज से असरदार है। बीमा, आयकर या पुराने दस्तावेज का काम निपटाने के लिए आज अनुकूल माहौल है। लग्नेश लाभ वाले घर में गरिमामय एनर्जी दे रहे हैं, जिससे आमदनी में एक नई और शुभ हलचल आएगी। काम में एक अच्छी क्लैरिटी आएगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में स्थिर एनर्जी लेकर आया है। पीठ के निचले हिस्से का ध्यान रखें और पानी खूब पिएं।

    वृश्चिक राशि

    आज आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखना सबसे जरूरी रहेगा। कुछ ऐसे खर्च सामने आ सकते हैं जिन्हें टालना मुश्किल होगा। दूसरी ओर किसी सम्मान या पुरस्कार की खबर आपका दिन खास बना सकती है। बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। मेहनत का पूरा फल मिलने के संकेत हैं और सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी मौजूदगी लोगों का ध्यान आकर्षित कर सकती है।

    धनु राशि

    आज अपनी जरूरतों और खर्चों के बीच सही तालमेल बनाकर चलना होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगी। संतान की उपलब्धियां आपको गर्व का एहसास कराएंगी। मनमौजी स्वभाव के कारण काम में लापरवाही न करें। किसी नई योजना में किया गया निवेश आगे चलकर लाभ दे सकता है। मकान या दुकान खरीदने का विचार भी जोर पकड़ सकता है।

    मकर राशि

    आज विद्यार्थियों के लिए सफलता के नए द्वार खुल सकते हैं। मनचाहे कोर्स में प्रवेश मिलने की संभावना है और शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की पहचान और सम्मान बढ़ सकता है। रहन-सहन के स्तर में सुधार आएगा। किसी विरोधी से लेन-देन करने से बचें और अनजान लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें।

    कुंभ राशि

    आज प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य के नए रास्ते खोल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। पुराने मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा कर देगी। माताजी की सेहत पर विशेष ध्यान दें। किसी भी बहस या विवाद से दूर रहना ही समझदारी होगी। स्वादिष्ट भोजन और अच्छा माहौल दिन को और भी आनंददायक बना देगा।

    मीन राशि

    आज आर्थिक मामलों में सतर्कता बेहद जरूरी रहेगी। बढ़ते खर्च चिंता बढ़ा सकते हैं, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन धैर्य से स्थिति संभल जाएगी। काम से जुड़े नए विचार भविष्य में सफलता की मजबूत नींव रख सकते हैं। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना है। सबसे अहम बात, अपने प्रयासों में कोई कमी न आने दें, क्योंकि आपकी मेहनत ही सफलता का रास्ता बनाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल:जानें अपना आज का भविष्यफल

    June 14, 2026

    आज का राशिफल : किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसके करियर में आएगा बड़ा मौका? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

    June 12, 2026

    आज का राशिफल: कर्क समेत 5 राशि के जातकों को मिलेगा धनलाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    June 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.