Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
    • दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
    • रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल : कन्या, तुला और धनु राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ
    राशिफल

    आज का राशिफल : कन्या, तुला और धनु राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष

    आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आप अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या की भावना ना रखें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। वाहनों का प्रयोग आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। आप कार्यक्षेत्र में अपने बॉस की दी गई जिम्मेदारियां पर पूरा ध्यान दें। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपके मन में किसी काम को लेकर कश्मकश बनी रहेगी।

    वृषभ

    आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मेल-मुलाकात करने आ सकता है। आप अपने बिजनेस में पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें, लेकिन जल्दबाजी में कोई डिसीजन ना लें। आप अपने घर के लिए कुछ चीजों की शॉपिंग कर सकते हैं। जीवनसाथी को कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं। आपको पेट संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा, इसलिए खानपान पर थोड़ा संयम रखें।

    मिथुन

    आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि आपको किसी काम को लेकर संशय हो, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे ना पड़ें। आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

    कर्क

    आज का दिन आपके लिए अकस्मात धन लाभ लेकर आने वाला है। आपको अपने धन को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाने की आवश्यकता है। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसका परिणाम आ सकते हैं। आप किसी काम को लेकर थोड़ा समझदारी दिखाएं। आपका कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी।

    सिंह

    आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। मित्रों के साथ आपको कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। परिवार में आपको सदस्यों में एकजुटता बनाए रखना होगी। आप कहीं घूमने फिरने जाएं, उसमें माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। आप अपने बिजनेस में थोड़ा सोच समझकर भी धन लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में कोई नुकसान हो सकता है।

    कन्या

    आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन सेहत को लेकर आपको कुछ जरूरी टेस्ट आदि कराने पड़ सकते हैं। आप किसी बात को लेकर थोड़ा टेंशन ले सकते हैं, लेकिन आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते है। आपका किसी नए घर आदि को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आप धन को लेकर किसी से कोई वादा ना करें।

    तुला

    आज का दिन आपके लिए कुछ नई योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा। आप अपने बिजनेस में योजनाओं को लेकर काम करेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। भाई व बहनों से रिश्तों में यदि कड़वाहट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी, लेकिन आप अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने की संभावना है।

    वृश्चिक

    आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से कामों को करने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में एकाग्र होकर जुटने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में अच्छी सफलता मिलेगी। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। यदि कोई पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद चल रहा था, तो वह भी दूर हो सकता है। आपको जीवनसाथी के लिए किसी सरप्राइज पार्टी का प्लान कर सकते हैं।

    धनु

    आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी काम को लेकर अच्छा खासा खर्च कर सकते हैं। आप अपने घर के रिनोवेशन का भी काम शुरू कर सकते हैं। आपकी किसी बात से परिवार में कहासुनी हो सकती है। आप किसी वरिष्ठ सदस्य से काम को लेकर कोई सलाह लें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें, लेकिन आपका कोई मित्र आपके लिए इन्वेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है, जिसमें आप थोड़ा सोच समझकर ही इन्वेस्टमेंट करें, तो ही बेहतर रहेगा।

    मकर

    आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है आपको काम के लिए कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आपका कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती हैं। आपके घर मेहमानों का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कोई प्रॉपर्टी को लेकर डील हुई थी तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है। जीवनसाथी से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे।

    कुंभ

    आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर आप विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में आप कोई निर्णय जल्दबाजी में ले सकते हैं जो आपकी टेंशन को बढ़ाएगा। आपको अपने काम को लेकर मनमर्जी चलाने से बचना होगा और किसी बाहरी व्यक्ति से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में धन लगा सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से थोड़ी सावधानी रखनी होगी।

    मीन

    आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। आपके घर में मनमुटाव बढ़ेंगे, जिससे सदस्यों के बीच कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है और दूरियां आने की संभावना है। आपके ऊपर कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है। आपको अपने माता-पिता से पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करनी होगी। जीवनसाथी की नौकरी से संबंधित किसी समस्या को लेकर यदि परेशान थे, तो वह दूर होती दिख रही है। आपको अपनी संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल : इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ स्थिति रहेगी बेहतर…

    May 5, 2026

    आज का राशिफल :मंगल-शनि की महा-युति और नीच का चंद्रमा, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

    May 3, 2026

    मई में बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों के लिए खुलने वाला है कुबेर का खज़ाना

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.