Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
    • दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
    • रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल : मेष और वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा दिन
    राशिफल

    आज का राशिफल : मेष और वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा दिन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष

    आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी शौक मौज की चीजों में वृद्धि होगी। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतनी होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप कोई लेनदेन सोच विचार कर करें। फिजूल की योजनाओं पर ध्यान देने से बचना होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप किसी घर मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मित्र के रूप में आपके कुछ शत्रु रहेंगे, जिन्हें आपको पहचानना होगा, उनसे कोई जरूरी जानकारी शेयर न करें।

    वृषभ

    आज का दिन आपके लिए धनधान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप लोगों के साथ सुकून भरे पल व्यतीत करेंगे। किसी शारीरिक समस्या के आने से आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपने यदि परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा किया था, तो उसे भी समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। माता-पिता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा।

    मिथुन

    आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। पारिवारिक समस्याएं फिर उठाऐंगी, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएंगी। कारोबार में भी आपको धोखा मिलने की संभावना है। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दे, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आप किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचे। आपको संतान की पढ़ाई लिखाई को लेकर कोई टेंशन हो सकती है।

    कर्क

    आज का दिन आपके लिए संपत्ति संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में कोई बदलाव करने की सोच सकते हैं। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आप अपनी आंख व कान खुले रखें। आपको अपने खान-पान पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप किसी नौकरी से संबंधित काम को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होगी। आप लोगों से कम से कम मतलब रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

    सिंह

    आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई मन मुताबिक काम मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आपके आसपास के लोगों को इससे समस्या खड़ी हो सकती है। आप यदि प्रॉपर्टी को लेकर कोई सौदा करने जा रहे थे, तो उसमें आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप वाहनों का प्रयोग थोड़ा समझदारी से करें, क्योंकि कोई चोट चपेट आदि लग सकती है।

    कन्या

    आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारी से बिल्कुल पीछे न हटे। आपको अपने समय का सदुपयोग करना होगा। आप इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत ना करें। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को लेकर कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं। यदि आपको नौकरी में कोई समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आपको जीवनसाथी से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी। आपको अपने पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनाए रखनी होगी।

    तुला

    आज का दिन आपके लिए खर्चों भरा रहने वाला है। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में समस्या आने से भागदौड़ भी अधिक करनी होगी। आप बेवजह के कामों पर खर्च करने से बचे। आपने यदि किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन किया, तो उससे आपका धन फंसने की संभावना है। आप अपने घरेलू कामों को समय से निपटाने की कोशिश करें। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।

    वृश्चिक

    आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आप अपनी छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। यदि आपने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। आपको अपने घरेलू खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान की संगति पर आप विशेष ध्यान दें। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    धनु

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। धार्मिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को यदि पढ़ाई मे समस्याएं आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आप जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहस बाजी में न पड़े। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप यदि किसी काम को लेकर कोई लोन लेने की सोच रहे थे, तो आप उसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आपको किसी काम को लेकर थोड़ा सोच विचार करने की आवश्यकता है।

    मकर

    आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी से अपने आगे के जीवन को लेकर बातचीत करेंगे, जिससे दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

    कुंभ

    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। धन को लेकर कोई समस्या आपको घेरे हुए थी, तो वह भी दूर होगी। बिजनेस कर रहे लोग किसी डील को लेकर यदि परेशान थे, तो वह भी फाइनल हो सकती है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की छवि और निखरेगी और उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप किसी काम को लेकर यात्रा पर भी जा सकते हैं।

    मीन

    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ेगा। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाये, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर खटास आने की संभावना है, जिससे रिश्तो में कड़वाहट बढ़ेगी, इसलिए आप अपनी वाणी पर संयम रखें। जीवन साथी की भावनाओं का सम्मान करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल : इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ स्थिति रहेगी बेहतर…

    May 5, 2026

    आज का राशिफल :मंगल-शनि की महा-युति और नीच का चंद्रमा, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

    May 3, 2026

    मई में बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों के लिए खुलने वाला है कुबेर का खज़ाना

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.