Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला
    • विकसित ग्राम से विकसित भारत की आधारशिला बनेगा VB-GRAM G, एक जुलाई से देशभर में होगा लागू : राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान
    • सूरजपुर के सुखदेवपुर में पुल टूटने से कोयला परिवहन ठप ,300 ट्रकों की आवाजाही रुकी,दर्जनों गांवों का संपर्क कटा…
    • Chhattisgarh बड़ी कार्रवाई : रायगढ़ में IPL सट्टा और हवाला नेटवर्क का खुलासा, 1 करोड़ से अधिक नकदी जब्त…
    • रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…
    • “हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल”
    • मोस्ट वांटेड बेला अरेस्ट, 15 कमांडर सरेंडर के मूड में, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की बढ़ी मुश्किलें
    • उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC अनिवार्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल : गुरु होंगे उदय और इन पांच राशि वालों के जीवन में आएगा अहम बदलाव
    राशिफल

    आज का राशिफल : गुरु होंगे उदय और इन पांच राशि वालों के जीवन में आएगा अहम बदलाव

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष

    आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जो आपको खुशी देगी। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में भी आपकी काफी रुचि रहेगी। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा, लेकिन वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें। आपको अपनी जिम्मेदारियों में ढील देने से बचना होगा। किसी से कोई वादा आप सोच समझकर करें।

    वृषभ

    आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने अधिकारियों से काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार में बड़े सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी। आपकी किसी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिससे जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती हैं।

    मिथुन

    आज का दिन आपके लिए पार्टनरशिप में किसी काम करने के लिए रहेगा। परिवार में यदि किसी सदस्य से अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। शीघ्रता और भावुकता में आपको कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। अकस्मात धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कामकाज के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आप जरूरी जानकारी किसी अजनबी से शेयर ना करें।

    कर्क

    आज के दिन आपको सेहत पर भी ध्यान देना होगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपके कभी किसी बात को लेकर यदि टेंशन चल रही थी, तो उसके लिए आप अपने पिताजी से सलाह लेंगे। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता देख रहा है। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

    सिंह

    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है आपको अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखनी होगी। आपके मित्र आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के सपोर्ट से किसी नए काम में आगे बढ़ेंगे। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकता है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह सब पूरा होगा।

    कन्या

    आज का दिन आपके लिए रुपए-पैसे से संबंधित मामलों में ध्यान देने के लिए रहेगा। यदि आप किसी धन संबंधित समस्या को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो वह भी दूर होगी। आप कला-कौशल में सुधार लेकर आएंगे। आप अपने व्यवसाय में कुछ तकनीकी उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। सिंगल लोगों की उनके प्यार से मुलाकात होगी। आध्यात्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी।

    तुला

    आज का दिन आपके लिए शुभ साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप विभिन्न क्षेत्रों में आगे रहेंगे। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, जिससे आप किसी काम को आसानी से कर पाएंगे। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तब वह भी दूर होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। मांगलिक उत्सव की तैयारी शुरू होगी। कार्यक्षेत्र में आप अपने बॉस से कोई भी बात गुप्त न रखें।

    वृश्चिक

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके मित्र आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों की एक अच्छी पकड़ बनेगी, उनके प्रमोशन को लेकर भी आगे बातचीत हो सकती है। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में  आपको जीत मिलेगी। आप कोई निर्णय किसी के कहने में आपका ना लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान पढ़ाई के लिए कहीं बाहर जा सकती है।

    धनु

    आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। बिजनेस में आप कोई भी मौका हाथ से जाने ना दें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आपको किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे।

    मकर

    आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करना पड़ेंगे। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। वाणी आपको मान सम्मान दिलवाएगी। रचनात्मक कार्यों को काफी बल मिलेगा। किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। आपकी पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। आप अपने भाई-बहनों से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं।

    कुंभ

    आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपको अपने खर्चो पर पूरा ध्यान देना होगा। तभी आप भविष्य को लेकर धन संचय कर पाएंगे। आप किसी दूसरे के मामले में ना बोले और आप दिखावे के चक्कर में ना पड़ें। आप जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। किसी अजनबी पर भरोसा करना आपको नुकसान देगा। आप अपने बिजनेस के किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं।  आप धन को लेकर किसी से सलाह मशवरा ना करें।

    मीन

    आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है, वह पढ़ाई में पूरी मेहनत से जुटेंगे। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। घर का कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे और किस्मत भी आपका पूरा साथ देगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल : इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ स्थिति रहेगी बेहतर…

    May 5, 2026

    आज का राशिफल :मंगल-शनि की महा-युति और नीच का चंद्रमा, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

    May 3, 2026

    मई में बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों के लिए खुलने वाला है कुबेर का खज़ाना

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.