Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    •  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो:मुंबई में पकड़ाई 1745 करोड़ की 349 किलो हाई ग्रेड कोकीन
    • दुर्ग के 6 वर्षीय ‘गूगल बॉय’ रुद्र को, लोक भवन में मिला सम्मान
    • छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग मेंस का नया टाइम-टेबल: अब जून में होगी परीक्षा…
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    • मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर प्रदेश के समस्त श्रमवीरों को दी शुभकामनाएं…
    • अलकनंदा में डूबे NIT छात्र का शव 5 दिन बाद मिला
    • मारुति क्लीन कोल बांधाखार पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट भीषण आग से उत्पादन ठप
    • स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा ; 12 वर्षीय छात्र की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»दर्दनाक हादसा:-स्लज टैंक की सफाई में उतरे 3 मजदूरों की मौत
    मुख्य समाचार

    दर्दनाक हादसा:-स्लज टैंक की सफाई में उतरे 3 मजदूरों की मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बालोतरा। बालोतरा शहर के रीको इंडस्ट्रियल एरिया के तीसरे फेस स्थित एक निजी कपड़ा फैक्ट्री में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। फैक्ट्री के स्लज टैंक की सफाई के दौरान उसमें उतरे तीन मजदूरों की तबीयत अचानक बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों व स्थानीय लोगों की भीड़ नाहटा जिला अस्पताल में जमा हो गई।

    जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में बने स्लज टैंक की सफाई का कार्य चल रहा था। सफाई के दौरान तीन मजदूर टैंक के अंदर उतरकर काम कर रहे थे। इसी दौरान टैंक के अंदर अचानक जहरीली गैस फैलने से तीनों की तबीयत बिगड़ गई। मजदूरों के बेहोश होने पर उन्हें तुरंत बाहर निकाला गया और आनन-फानन में नाहटा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

    हादसे में मृत मजदूरों की पहचान गुमनाराम (30), श्रवण (25) और विशंभर (54) के रूप में हुई है। तीनों मजदूर फैक्ट्री में सफाई कार्य कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए, जिससे वहां माहौल गमगीन हो गया।

    एसडीएम-डीएसपी पहुंचे जिला अस्पताल

    स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अस्पताल पहुंच गया और सुरक्षा के इंतजाम किए गए। मौके पर एसडीएम और डीएसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि टैंक के अंदर जहरीली गैस के कारण मजदूरों का दम घुट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    मोर्चरी के बाहर लोगों ने रोका रास्ता

    हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने राजकीय नाहटा अस्पताल की मोर्चरी के बाहर सड़क पर रास्ता रोक दिया।  बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे और मोर्चरी के बाहर एकत्र होकर रास्ता जाम कर दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अलकनंदा में डूबे NIT छात्र का शव 5 दिन बाद मिला

    May 1, 2026

    मारुति क्लीन कोल बांधाखार पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट भीषण आग से उत्पादन ठप

    May 1, 2026

    स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा ; 12 वर्षीय छात्र की मौत

    May 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.