Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
    • “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    • शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
    • रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
    • आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
    • मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
    • मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»पुणे में दर्दनाक हादसा, इमारत गिरने से 23 लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक 21 लोगों को सुरक्षित निकाला
    मुख्य समाचार

    पुणे में दर्दनाक हादसा, इमारत गिरने से 23 लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक 21 लोगों को सुरक्षित निकाला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पुणे | महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में एक इमारत अचानक ढह गई। इस दर्दनाक हादसे के वक्त इमारत में करीब 23 लोग मौजूद थे, जो देखते ही देखते मलबे के नीचे दब गए। वहीं बचाव दल ने अब तक 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। पुलिस और अन्य एजेंसियों की टीमें मलबे में फंसे बाकी लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार राहत और बचाव कार्य कर रही हैं।

    पुणे आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक घटना बुधवार दोपहर करीब दो बजे की है। विभाग ने बताया कि हादसे के समय बिल्डिंग में कई लोग मौजूद थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इसके बाद स्थानीय लोग तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गए।  बता दें कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस, दमकल विभाग और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। वहीं प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की भी अपील की है। 

    घटना को लेकर मेयर रवि लांडगे ने क्या कहा? 

    इस घटना पर मेयर लांडगे का भी बयान सामने आया है। मीडिया से बात करते हुए मेयर ने कहा कि भारी बारिश के कारण पूरे शहर में जलस्तर काफी बढ़ गया है। इसके कारण जमा हुआ कचरा और मलबा एक ऑफिस की इमारत पर गिर गया है, जिससे कंक्रीट का स्लैब ढह गया।

    उन्होंने कहा कि उस समय ऑफिस के कर्मचारी वहां खाना खा रहे थे; दो लोग बाहर निकलने में कामयाब रहे, अन्य को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। किसी की मौत नहीं हुई है। सभी सुरक्षित हैं। फायर ब्रिगेड, NDRF की टीम, पुलिस और स्वास्थ्य व पर्यावरण विभाग उन्हें बाहर निकालने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

    डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

    वहीं डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाने के निर्देशदिए हैं। साथ ही मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने को भी कहा है। डिप्टी सीएम के निर्देश के बाद ही बचाव अभियान में सेना को शामिल किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट

    July 11, 2026

    मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे

    July 11, 2026

    मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.