Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो: मुख्यमंत्री
    • स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
    • भैंसामुड़ा में आत्मीय मुलाकात ने जीता सबका दिल-नन्हीं मानविका के सपनों को मिला मुख्यमंत्री का स्नेहिल स्पर्श
    • सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर
    • तमिलनाडु चुनाव के नतीजों से पहले विजय को सता रहा डर, टूट-फूट’ से बचाने TVK उम्मीदवारों को निजी रिजॉर्ट में ठहराने की तैयारी
    • दुनिया का पहला ऐसा 6 लेन का हाईवे, बेंगलुरु-विजयवाड़ा कॉरिडोर ने बनाया इतिहास, खासियत
    • सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ : बरगद की छांव में सजी जनचौपाल
    • पत्नी से छुटकारा पाने पति ने पिता के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश, पति ही निकला कातिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»कुरुक्षेत्र में व्यापार व प्रॉपर्टी विवाद से परेशान आढ़ती ने निगला जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत
    मुख्य समाचार

    कुरुक्षेत्र में व्यापार व प्रॉपर्टी विवाद से परेशान आढ़ती ने निगला जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कुरुक्षेत्र –  कुरुक्षेत्र शहर की नई अनाज मंडी में एक आढ़ती द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक पिछले कुछ समय से व्यापार और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों को लेकर मानसिक तनाव में बताया जा रहा था।

    मृतक की पहचान 42 वर्षीय राममेहर निवासी आकाश नगर के रूप में हुई है। वह नई अनाज मंडी में आढ़त का काम करता था। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे उसने अपनी दुकान पर ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे गंभीर हालत में दूसरे अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    परिजनों के अनुसार, राममेहर अपने व्यापार और प्रॉपर्टी के लेन-देन को लेकर काफी समय से परेशान चल रहा था। करनाल निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बहन नीलम की शादी करीब 20 साल पहले राममेहर के साथ हुई थी और उनके दो बेटियां हैं।

    घटना की सूचना मिलते ही थाना कृष्णा गेट के अंतर्गत सुभाष मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं SHO बलजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल परिवार की ओर से किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल

    May 3, 2026

    सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ : बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

    May 3, 2026

    MP महिला आयोग में नियुक्ति आदेश जारी, रेखा यादव को मिली अध्यक्ष की कमान

    May 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.