Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»ठंड, जाम और महंगे होटल्स से परेशान? घूमने के लिए चुनिए ये 4 जगहें, दिल-दिमाग दोनों को मिलेगा सुकून
    लाइफस्टाइल

    ठंड, जाम और महंगे होटल्स से परेशान? घूमने के लिए चुनिए ये 4 जगहें, दिल-दिमाग दोनों को मिलेगा सुकून

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हर सर्दी के मौसम में घूमने का नाम आते ही दिमाग सीधे बर्फीले पहाड़ों की तरफ भागता है. सोशल मीडिया पर बर्फ, स्नोफॉल और व्हाइट वंडरलैंड की तस्वीरें देखकर लगता है कि सुकून वहीं मिलेगा. लेकिन, हकीकत यह भी है कि बर्फ के साथ भीड़, जाम, महंगे होटल और ठंड से जूझना भी आता है. ऐसे में बहुत से लोग अब यह सोच रहे हैं अगर बर्फ नहीं, तो क्या सुकून नहीं? सच यह है कि सुकून बर्फ में नहीं, बल्कि शांति, खुली हवा और बिना भागदौड़ वाली जगहों में मिलता है. भारत में ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां न बर्फ है, न ठिठुरन लेकिन दिल को छू लेने वाला सुकून जरूर है. अगर आप भी इस बार शोर-शराबे से दूर, आराम से घूमना चाहते हैं, तो ये जगहें आपके लिए परफेक्ट हैं.

    बर्फ से दूर सुकून आपको यहां इन 4 जगहों पर मिलेगा-

    1. कोडैकनाल – ठंडक बिना बर्फ के

    तमिलनाडु का कोडैकनाल उन लोगों के लिए है जो हल्की ठंड, हरियाली और शांति चाहते हैं. यहां झीलें हैं, धुंध है, लेकिन भीड़ नहीं. सुबह की सैर और शाम की कॉफी अपने आप में थेरेपी जैसी लगती है.

    2. वायनाड – हरियाली में छुपा सुकून

    केरल का वायनाड उन यात्रियों के लिए है जो प्रकृति के बीच खुद से मिलना चाहते हैं. कॉफी बागान, झरने और छोटे गांव यह जगह तेज घूमने के लिए नहीं, बल्कि धीरे जीने के लिए बनी है.

    3. उदयपुर – शांति और रॉयल एहसास

    अगर पहाड़ नहीं, लेकिन सुकून चाहिए तो उदयपुर एक बेहतरीन विकल्प है. झीलों के किनारे बैठना, हल्की ठंड और इतिहास से जुड़ा माहौल मन को गहराई से शांत करता है.

    4. पोंडीचेरी – समंदर के साथ सुकून

    पोंडीचेरी उन लोगों के लिए है जो समंदर की आवाज में शांति ढूंढते हैं. यहां न ज्यादा शोर है, न जल्दबाजी. साइकिल चलाना, कैफे में बैठना और खाली समय बिताना यही यहां की पहचान है.

    पहाड़ लेकिन कम ऊचाई और कम ठंड

    अगर आप पहाड़ों की तरफ जाना चाहते हैं लेकिन बर्फ से बचना चाहते हैं, तो लोअर हिमालय या मिड-हिल स्टेशन चुनें. कम ऊंचाई, कम ठंड और ज्यादा आराम यही सही संतुलन है.

    क्यों बर्फ से दूर जाना समझदारी है?

    • कम भीड़ और कम खर्च.
    • ट्रैवल आसान और सुरक्षित.
    • बीमार पड़ने का खतरा कम.
    • असली आराम और मानसिक शांति.

    हर सफर का मतलब एडवेंचर नहीं होता. कभी-कभी घूमने का असली मकसद होता है रुकना, सांस लेना और खुद को समय देना. अगर आप भी इस बार सुकून चाहते हैं, तो बर्फ से दूर इन जगहों का चुनाव करें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    तेल-चाय गिरने से खराब हुआ पसंदीदा कपड़ा? दाग देखते ही अपनाएं ये आसान तरीका

    September 18, 2026

    आप तीज पर कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगे, तो ज्वेलरी की लेयरिंग पर दें खास ध्यान…

    September 8, 2026

    चेहरे के दाग-धब्बे कर रहे हैं परेशान? गुड़हल के फूल से बनाएं ये होममेड फेसपैक

    September 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.