Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
    • पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
    • यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
    • छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
    • योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
    • घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
    • नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या
    • शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई  जान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»पत्नी की बीमारी से परेशान पति ने इलाज के बहाने दिया जहरीला पदार्थ; 5 महीने बाद खुला हत्याकांड का राज
    क्राइम

    पत्नी की बीमारी से परेशान पति ने इलाज के बहाने दिया जहरीला पदार्थ; 5 महीने बाद खुला हत्याकांड का राज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Uttarakhand News: उत्तराखंड के हरिद्वार में बहादराबाद थाना पुलिस ने रविवार को करीब पांच माह पुराने महिला की संदिग्ध मौत के मामले का खुलासा करते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच, वैज्ञानिक साक्ष्यों और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर यह सामने आया कि आरोपी ने अपनी बीमार पत्नी को इलाज के बहाने पानी में जहरीला पदार्थ पिलाकर उसकी हत्या कर दी थी। फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। 

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इस मामले की विवेचना स्वयं बहादराबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने की। पुलिस के अनुसार, 4 फरवरी 2026 को मरगूबपुर निवासी मोहम्मद अनीश ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहन की मौत स्वाभाविक नहीं, बल्कि उसके पति अफजाल द्वारा इलाज के बहाने पानी में जहर मिलाकर पिलाने के कारण हुई है। शिकायत के आधार पर बहादराबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। 

    पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और पोस्टमार्टम के बाद विसरा परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा। एफएसएल रिपोर्ट में महिला की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से होने की पुष्टि हुई। इसके बाद वैज्ञानिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपी पति की संलिप्तता स्पष्ट होने पर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए। पुलिस के मुताबिक,  आरोपी अफजाल गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। शुक्रवार देर रात सूचना मिली कि वह क्षेत्र छोड़कर भागने की फिराक में है। इस पर बहादराबाद पुलिस ने बढ़ेड़ी राजपूतान हाईवे पुल, शांतर्शाह क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पत्नी की बीमारी से परेशान था और इसी कारण उसने उसे जहरीला पदार्थ देकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या

    August 7, 2026

    बीच-बचाव करने पहुंची नाबालिग, पिता ने गुस्से  में खूंटे से पीट-पीटकर मार डाला

    August 7, 2026

    धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.