Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएसआर साझेदारी से पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों को मिलेगी नई गति
    • राज्यपाल श्री डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट
    • L&T हेवी इंजीनियरिंग ब्रांच को एशिया, अफ्रीका और अमेरिका से मिला 5000 करोड़ का ऑर्डर, बनाएगी दुनिया का सबसे बड़ा रिएक्टर
    • फल हमारे शरीर के लिये बहुत हैं फायदेमंद. जानिये इनको खाने का सही समय और तरीका
    • देवशयनी एकादशी पर ऐसे करें लड्डू गोपाल का पूजन और शयन, संपूर्ण विधि
    • कौन हैं IPS अंजलि विश्वकर्मा? यूपी कैडर छोड़कर छत्तीसगढ़ क्यों जा रहीं? बहुत रोचक है लव स्टोरी…
    • एशियन गेम्स 2026 : भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की सीधे नाकआउट में एंट्री
    • सुरक्षा से खिलवाड़ और…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»ट्रंप ने 60 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, 12.5% तक वसूलेगा टैक्स; भारत को थोड़ी राहत
    अंतर्राष्ट्रीय

    ट्रंप ने 60 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, 12.5% तक वसूलेगा टैक्स; भारत को थोड़ी राहत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। प प्रशासन ने गुरुवार को भारत समेत 60 देशों से होने वाले आयात पर 10% और 12.5% का नया टैरिफ लगा दिया है। प्रशासन का कहना है कि इसका मकसद व्यापारिक साझेदारों को मजबूरन मजदूरी यानी forced labour से बने सामान के खिलाफ सख्ती बरतने के लिए प्रेरित करना है।

    हालिया नीतिगत बदलावों के बाद भारत अब कम यानी 10% वाली दर के दायरे में आता है।

    1974 के ट्रेड एक्ट की धारा 301 के तहत लगाए गए ये नए टैरिफ शुक्रवार को रात 12:01 बजे EDT से लागू होंगे। ये उस अस्थायी 10% ग्लोबल टैरिफ की जगह लेंगे जो उसी समय खत्म हो रहा है। USTR के ऑफिस ने कहा कि जो सामान पहले से रास्ते में है उसे 28 जुलाई तक छूट मिलेगी।

    US ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जेमिसन ग्रीर ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप मानते हैं कि दशकों की नैतिक अपील के बावजूद ग्लोबल सप्लाई चेन से मजबूरन मज़दूरी की प्रथा खत्म नहीं हुई है। अमेरिका में लगभग एक सदी से मजबूरन मजदूरी से बने सामान के आयात पर प्रतिबंध है अब समय आ गया है कि हमारे व्यापारिक साझेदार भी ऐसा ही करें।

    प्रशासन ने कहा कि ये टैरिफ उन देशों पर लगाए गए हैं जो मजबूरन मजदूरी से बने सामान के आयात पर रोक लगाने या प्रतिबंधों को प्रभावी ढंग से लागू करने में नाकाम रहे हैं।

    अंतिम फ्रेमवर्क के तहत जिन देशों में पहले से पर्याप्त प्रतिबंध हैं, जिन्होंने उपाय लागू करने का वादा किया है, या जिन्होंने आंशिक प्रतिबंध अपनाए हैं, उन पर 10% टैरिफ लगेगा।

    एक अमेरिकी अधिकारी ने ANI को बताया कि भारत पर पहले 12.5% टैरिफ लगाया जाना था, लेकिन मजदूर प्रथाओं पर सार्थक बातचीत के आधार पर भारत को सेक्शन 301 के तहत 10% टैरिफ मिला। 10% वाले दायरे में UK, कनाडा, मैक्सिको, बांग्लादेश, पाकिस्तान, मलेशिया, इंडोनेशिया, कंबोडिया, श्रीलंका, जॉर्डन, अर्जेंटीना, इक्वाडोर, अल साल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरास और त्रिनिदाद और टोबैगो भी शामिल हैं।

    जिन देशों में सुरक्षा के पर्याप्त उपाय नहीं हैं उन पर 12.5% का टैरिफ लगेगा। यूरोपियन यूनियन, जापान, दक्षिण कोरिया, ताइवान और स्विट्जरलैंड के कुछ उत्पादों पर भी 10% या 12.5% टैरिफ लगेगा।

    USTR ने 16 देशों के खिलाफ ‘सेक्शन 301’ के तहत जांच शुरू की है। आरोप है कि इन देशों ने सामान का बहुत ज़्यादा उत्पादन कर वैश्विक कीमतें गिराईं और अमेरिकी निर्माताओं को नुकसान पहुंचाया। जांच के बाद अतिरिक्त टैरिफ लग सकते हैं।

    तेल और गैस, फर्टिलाइज़र, कुछ खाद्य पदार्थ, स्टील, एल्युमीनियम, कॉपर, ऑटोमोबाइल और US-मेक्सिको-कनाडा समझौते के तहत ड्यूटी-फ्री उत्पादों को नए टैरिफ से छूट दी गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    यूक्रेन ने मायखाइलो को बनाया आर्मी चीफ, कभी जेलेंस्की को दिया था इस्तीफा

    July 23, 2026

    न्यूयॉर्क मेयर की ‘नेतन्याहू को गिरफ्तार करने की धमकी पर भड़के ट्रंप

    July 21, 2026

    ड्रग तस्करी से जुड़ा है मामला: FBI ने भारतीय नागरिक हरमनवीर सिंह के खिलाफ जारी किया वॉन्टेड नोटिस

    July 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.