Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ड्यूटी पर तैनात डायल-112 के एक आरक्षक पर देर रात डंडे से हमला…
    • हरियाणा-राजस्थान में लाखों में बेचते थे बच्चे,दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 से ज्यादा बच्चे बेचे , 12 गिरफ्तार…
    • फर्जीवाड़ा:सॉल्वर से SSC परीक्षा और मेडिकल टेस्ट दिलवाकर कॉन्स्टेबल की नौकरी हासिल की,12 दिन की ट्रेनिंग के बाद पकड़ा गया…
    • ‘लिपस्टिक फ्री कैंपस’ अभियान, पहला कॉस्मेटिक मुक्त कैंपस जिला बना कोल्लम
    • हाथों में आरती की थाली, साथ में घंटी बजाता पंडित, जम्मू कश्मीर के CM खीर भवानी मंदिर में की पूजा
    • अपने काफिले को रोका, सड़क पर खड़े लोगों से की मुलाकात, सीएम थलपति विजय का यह अंदाज
    • कर्नाटक MLC चुनाव में बीजेपी को बड़ा धक्का, दो विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
    • तेज रफ्तार कार से बचने के चक्कर में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, पूर्व सैनिक की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, June 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»ट्रंप ने फिर पार की हद! भारत को लेकर कह दी अपमानजनक बात
    अंतर्राष्ट्रीय

    ट्रंप ने फिर पार की हद! भारत को लेकर कह दी अपमानजनक बात

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी रेडियो होस्ट माइकल सेवेज का एक पत्र दोबारा पोस्ट किया, जिसमें भारत, चीन और अन्य देशों को ‘हेलहोल’ कहा गया है. इस पत्र में अमेरिकी जन्मसिद्ध नागरिकता कानून में बदलाव की मांग करते हुए नस्लवादी टिप्पणियां की गई हैं.

    नागरिकता कानून पर तीखा हमला
    सैवेज ने अपने लंबे नोट में अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट  में जन्मसिद्ध नागरिकता को लेकर चल रही बहस पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने गैर-नागरिकों के बच्चों को जन्म के आधार पर नागरिकता देने के प्रावधान का विरोध किया और कहा कि इस मुद्दे पर अदालत नहीं, बल्कि राष्ट्रीय जनमत संग्रह होना चाहिए.

    ‘जन्म लेकर नागरिक बनने’ पर विवादित बयान
    पत्र में सैवेज ने दावा किया कि दूसरे देशों के लोग अमेरिका आकर ‘नौवें महीने में बच्चा पैदा करते हैं’ और इससे उन्हें तुरंत नागरिकता मिल जाती है. उन्होंने लिखा कि ‘यहां जन्म लेने वाला बच्चा तुरंत नागरिक बन जाता है और फिर वे अपने पूरे परिवार को चीन, भारत या दुनिया के किसी ‘हेलहोल’ से यहां ले आते हैं.’

    भारतीय-चीनी प्रवासियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी
    पत्र में भारतीय और चीनी प्रवासियों को लेकर भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है. सैवेज ने उन्हें ‘लैपटॉप वाले गैंगस्टर’ बताते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने ‘अमेरिकी झंडे का अपमान किया है.’

    ‘बर्थ टूरिज्म’ और सिस्टम के दुरुपयोग का आरोप
    सैवेज ने यह भी आरोप लगाया कि मौजूदा व्यवस्था का ‘बर्थ टूरिज्म’ और वेलफेयर योजनाओं के दुरुपयोग के जरिए फायदा उठाया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक दौर के माइग्रेशन के संदर्भ में अमेरिकी संविधान पुराना हो चुका है.

    ट्रंप का दावा और हकीकत
    ट्रंप ने यह पोस्ट अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर उस बयान के एक दिन बाद शेयर की, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि अमेरिका के अलावा दुनिया में कोई भी देश जन्मसिद्ध नागरिकता नहीं देता. हालांकि, वास्तविकता यह है कि करीब तीन दर्जन देश यह सुविधा देते हैं, जिनमें कनाडा, मेक्सिको और दक्षिण अमेरिका के अधिकांश देश शामिल हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्रिटिकल मिनरल्स के लिए चीन पर निर्भरता कम करेंगे G-7 देश

    June 18, 2026

    ‘हमारा पैसा नहीं’….डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की जब्त संपत्ति छोड़ने का लिया फैसला

    June 18, 2026

    पीएम मोदी-ट्रंप की बैठक से पहले US ‘पैसिफिक कमांड’ से हटाया इंडो; भारत पर क्या होगा असर?

    June 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.