Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»ट्रंप ने अब विदेशी दवाओं, फर्नीचर और ट्रकों पर लगाया भारी आयात शुल्क
    BREKING NEWS

    ट्रंप ने अब विदेशी दवाओं, फर्नीचर और ट्रकों पर लगाया भारी आयात शुल्क

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    PALM BEACH, FLORIDA - DECEMBER 16: U.S. President-elect Donald Trump speaks at a news conference at Trump's Mar-a-Lago resort on December 16, 2024 in Palm Beach, Florida. In a news conference that went over an hour, Trump announced that SoftBank will invest over $100 billion in projects in the United States including 100,000 artificial intelligence related jobs and then took questions on Syria, Israel, Ukraine, the economy, cabinet picks, and many other topics. (Photo by Andrew Harnik/Getty Images)
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए टैरिफ की घोषणा से फिर दुनिया को हैरान कर दिया है। इस बार डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी फार्मास्यूटिकल्स, किचन कैबिनेट, फर्नीचर और ट्रकों पर भारी आयात शुल्क की घोषणा की है। उनका कहना है कि यह कदम अमेरिकी उद्योगों और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए उठाया जा रहा है।

    ट्रंप ने विशेष रूप से भारी ट्रकों (हेवी ट्रक्स) पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात कही। उन्होंने कहा, हमारे हेवी ट्रक विनिर्माणकर्ताओं को अनुचित बाहरी प्रतिस्पर्धा से बचाने के लिए 1 अक्टूबर से दुनिया के अन्य हिस्सों में बने सभी ‘हेवी ट्रकों’ पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा।

    उन्होंने पीटरबिल्ट, केनवर्थ, फ्रेटलाइनर और मैक ट्रक्स जैसी प्रमुख अमेरिकी कंपनियों का जिक्र करते हुए कहा कि ये कंपनियां विदेशी हस्तक्षेप से सुरक्षित रहेंगी।

    इसी तरह, रसोई कैबिनेट्स, बाथरूम वैनिटी और संबंधित उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ, जबकि अपहोल्स्टर्ड फर्नीचर पर 30 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की गई।

    राष्ट्रपति ने कहा, ये उत्पाद अन्य देशों की ओर से बड़े पैमाने पर अमेरिका में ‘फ्लडिंग’ हैं, जो एक अनुचित प्रथा है। राष्ट्रीय सुरक्षा और अन्य कारणों से हमारी विनिर्माण प्रक्रिया को बचाना जरूरी है।

    सबसे कठोर कदम फार्मास्यूटिकल उत्पादों पर उठाया गया है। ट्रंप ने ब्रांडेड या पेटेंटेड फार्मास्यूटिकल उत्पादों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया, लेकिन छूट दी कि अगर कोई कंपनी अमेरिका में अपनी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का निर्माण करती है तो उस पर टैरिफ नहीं लगेगा।

    उन्होंने कहा, इससे अमेरिकी दवा उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और विदेशी निर्भरता कम होगी। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी पोस्ट में अर्थव्यवस्था की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, अर्थव्यवस्था पर शानदार आंकड़े आए (लगभग 3.8 प्रतिशत) और हमारी सफलता साफ दिख रही है, लेकिन ब्याज दरें बहुत ऊंची हैं। 

    अगर जेरोम ‘टू लेट’ पॉवेल न होते, तो हम अभी 2 प्रतिशत पर होते और बजट संतुलित करने की प्रक्रिया में होते। अच्छी खबर यह है कि हम उनकी अक्षमता से पार पा रहे हैं और जल्द ही देश अभूतपूर्व सफलता हासिल करेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    WHO ने कहा-हंटावायरस यह कोविड जैसी महामारी की शुरुआत नहीं

    May 8, 2026

    डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी कोर्ट ने फिर दिया झटका, 10% टैरिफ को बताया अवैध

    May 8, 2026

    ‘ईरान के परमाणु हथियार नहीं रहेंगे, वो खुश हों या नाराज’, पोप पर क्यों भड़क गए डोनाल्ड ट्रंप?

    May 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.