Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘लग्जरी लुक’:56 लाख का पार्लियामेंट वाला कंगना रनौत का लुक,आख‍िर क्‍यों लुभा रहा है लोगों को…
    • संसद का मानसून सत्र गुरुवार को भारी हंगामे के बीच समाप्त ,लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित…
    • ट्रंप की गोपनीय सुरक्षा ऑपरेशन का हुआ खुलासा, दो बड़े मंत्रियों की जान लगाई दांव पर, राष्ट्रपति को विमान से निकाला लेकिन…
    • 70 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने बताया  8वां वेतन आयोग कब होगा लागू?
    • CJP के प्रदर्शन में नाबालिगों की मौजूदगी को लेकर शिकायत दर्ज, अभिजीत दीपके और सौरभ दास पर FIR दर्ज करने की मांग
    • छत्तीसगढ़ के बस्तर घूमने निकली मुंबई की 24 वर्षीय बाइकर रिद्धि ठक्कर की सड़क हादसे में मौत…
    • महिंद्रा XUV700 खरीदने का प्लान बना रहे हैं? जानें इसके बेस और टॉप वेरिएंट्स की ऑन-रोड कीमत…
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने की मुलाकात, नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ पर दी बधाई; त्रैमासिक कार्य-प्रगति रिपोर्ट की भेंट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»ट्रंप की गोपनीय सुरक्षा ऑपरेशन का हुआ खुलासा, दो बड़े मंत्रियों की जान लगाई दांव पर, राष्ट्रपति को विमान से निकाला लेकिन…
    अंतर्राष्ट्रीय

    ट्रंप की गोपनीय सुरक्षा ऑपरेशन का हुआ खुलासा, दो बड़े मंत्रियों की जान लगाई दांव पर, राष्ट्रपति को विमान से निकाला लेकिन…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक बेहद गोपनीय ऑपरेशन का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने तुर्किये से अमेरिका लौटते समय ट्रंप ने सुरक्षा कारणों से चुपचाप विमान बदल लिया था। दिलचस्प बात यह है कि विदेश मंत्री मार्को रूबियो और वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट उसी पुराने ‘एयर फोर्स वन’ में बैठे रहे, ताकि बाहर से यह आभास बना रहे कि राष्ट्रपति उसी विमान में यात्रा कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, ट्रंप की सुरक्षा को लेकर संभावित खतरे के कारण यह कदम उठाया गया था। यानि  ट्रंप की सुरक्षा के लिए दो बड़े अमेरिकी मंत्रियों की जान दांव पर लगा दी गई! संभावित हमले के खतरे के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गुपचुप तरीके से एयर फोर्स वन से निकालकर दूसरे विमान में पहुंचाया गया, लेकिन दुनिया को ट्रंप के उसी विमान में होने का भ्रम देने के लिए विदेश मंत्री मार्को रूबियो और वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट उसी विमान में बैठे रहे।

    सुरक्षा योजना में अचानक बदलाव
    ट्रंप पिछले महीने तुर्किये की राजधानी अंकारा में नाटो देशों के नेताओं की वार्षिक बैठक में शामिल होने गए थे। वह वहां उस नए विमान से पहुंचे थे, जिसे कतर ने अमेरिका को उपहार में दिया था। हालांकि, तुर्किये से अमेरिका लौटते समय ट्रंप ने कुछ दूरी के लिए पुराने एयर फोर्स वन का इस्तेमाल करने की इच्छा जताई थी। लेकिन वापसी के दौरान सुरक्षा योजना में अचानक बदलाव किया गया।  रिपोर्टों के मुताबिक, ट्रंप को गुप्त तरीके से दूसरे विमान तक पहुंचाया गया, जबकि एयर फोर्स वन को इस तरह इस्तेमाल किया गया कि बाहरी लोगों को राष्ट्रपति के उसी विमान में होने का भ्रम बना रहे। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, विदेश मंत्री मार्को रूबियो को विमान बदले जाने और इसके पीछे मौजूद सुरक्षा खतरे की जानकारी थी। हालांकि अधिकारी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि खतरे की जानकारी होने के बावजूद रूबियो उसी विमान में क्यों रहे।

    दोनों मंत्रियों को जानबूझकर विमान में रखा
    अधिकारी ने यह भी कहा कि वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट को भी संभवतः इस योजना की जानकारी थी, लेकिन वह इसकी पुष्टि नहीं कर सकते। इससे सुरक्षा योजना को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं कि क्या दोनों मंत्रियों को जानबूझकर उसी विमान में रखा गया था ताकि राष्ट्रपति के वास्तविक विमान को लेकर भ्रम बना रहे। ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ ने इस सप्ताह रिपोर्ट दी थी कि तुर्किये से लौटते समय ट्रंप पुराने एयर फोर्स वन में मौजूद नहीं थे। रिपोर्ट में दावा किया गया कि संभावित ईरानी हत्या की साजिश से बचने के लिए ट्रंप को चुपचाप दूसरे विमान तक पहुंचाया गया था। हालांकि, इस दावे की पूरी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और अमेरिकी अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से यह नहीं कहा है कि विमान बदलने का कारण निश्चित तौर पर ईरान था। इससे पहले ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ और ‘सीबीएस न्यूज’ ने भी रिपोर्ट किया था कि अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने राष्ट्रपति या उनके विमान पर संभावित हमले को लेकर चिंता जताई थी। इसके बाद ट्रंप की सुरक्षा व्यवस्था में अतिरिक्त उपाय किए गए थे।

    ट्रंप  को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्क
     ट्रंप ने मंगलवार देर रात विमान बदलने की बात स्वीकार की। ज्वाइंट बेस एंड्रयूज में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सुरक्षा से जुड़े फैसले मुख्य रूप से सीक्रेट सर्विस पर निर्भर करते हैं। ट्रंप ने संकेत दिया कि वह अपनी सुरक्षा टीम और सेना की सलाह का पालन करते हैं। उनका कहना था कि वह वही करते हैं जो सीक्रेट सर्विस उनसे करने के लिए कहती है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रपति की सुरक्षा के इंतजाम कैबिनेट के दूसरे शीर्ष सदस्यों की तुलना में कहीं अधिक व्यापक होते हैं। खास तौर पर ट्रंप के मामले में सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्क रहती हैं, क्योंकि उनके खिलाफ अतीत में हत्या के प्रयास हो चुके हैं।  ऐसे में राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान विमान, रूट, सुरक्षा घेरे और वास्तविक लोकेशन को लेकर गोपनीयता बनाए रखना सुरक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा माना जाता है। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    शेख हसीना को लेकर बांग्लादेश सरकार ने साफ किया रुख, कहा-“लौटती हैं तो उन्हें दी जाएगी पूरी सुरक्षा”

    August 12, 2026

    24 साल तानाशाह रहे सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को मौत की सजा…

    August 11, 2026

    Breaking News – सऊदी अरब की सोफा फैक्ट्री में भीषण आग से जिंदा जलकर मरे 16 बांग्लादेशी नागरिक

    August 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.