Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत
    • सत्य निकेतन हादसे में MCD पर बड़ा एक्शन, डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अफसर सस्पेंड; विभागीय जांच का भी आदेश
    • मॉडल जैसी लड़की, आधुनिक ड्रेस और फर्स्ट AC से शराब तस्करी,ट्रॉली बैग से मिले 75 लीटर ब्रांडेड शराब…
    • शादी के कुछ ही महीनों बाद पति बना हैवान,पत्नी की हत्या, सिर काटकर फ्रिज में रखा…
    • केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बिगड़ी तबीयत: एम्स के आईसीयू में भर्ती
    • योगेश वर्मा के आयोजन में भव्य दही हांडी उत्सव, मानपुर की टीम ने जीता 21 हजार रुपये का पुरस्कार
    • यूपी, पंजाब समेत 5 राज्यों में इलेक्शन का काउंटडाउन, फरवरी-मार्च में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव
    • देर से घर लौटी घरवालों ने डांट दिया,इसी बात से नाराज दिल्ली में 13 साल की बच्ची ने की आत्महत्या…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»“भरोसे की पर्ची”, IPS केके बिश्नोई ने बिजनौर एसपी बनते ही शुरू की नई व्यवस्था…
    छत्तीसगढ़

    “भरोसे की पर्ची”, IPS केके बिश्नोई ने बिजनौर एसपी बनते ही शुरू की नई व्यवस्था…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आईपीएस अधिकारी केके बिश्नोई ने बिजनौर के पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाल लिया है. बिजनौर एसपी बनते ही उन्होंने ‘भरोसे की पर्ची’ नाम से एक नई पहल शुरू की है, जिसका सीधा लाभ पुलिस थानों में शिकायत लेकर पहुंचने वाले फरियादियों को मिलेगा.

    बिजनौर पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसपी केके बिश्नोई ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि वह संभल जिले की तर्ज पर बिजनौर में भी ‘भरोसे की पर्ची’ व्यवस्था लागू करेंगे. इससे जनता और पुलिस के बीच विश्वास मजबूत होगा.

    क्या है ‘भरोसे की पर्ची’?

    बिजनौर के पुलिस थानों और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आने वाले फरियादियों को ‘भरोसे की पर्ची’ दी जाएगी. इसके माध्यम से पीड़ितों को यह विश्वास दिलाया जाएगा कि उनकी समस्या को न केवल गंभीरता से सुना गया है, बल्कि उसके निस्तारण की जवाबदेही भी तय की गई है. पर्ची में उनकी श‍िकायत से संबंध‍ित पूरा व‍िवरण होगा. 

    माफिया पर कसेंगे शिकंजा

    संभल के एसपी रहते हुए केके बिश्नोई ने अपराधियों और माफिया के खिलाफ कड़े कदम उठाए थे. यह सिलसिला वह बिजनौर में भी जारी रखेंगे. प्रेसवार्ता के दौरान एसपी बिश्नोई ने कहा कि जिले में माफिया और असामाजिक तत्वों की सूची तैयार की जाएगी और उसी आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

    थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश

    बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पुलिस के सीयूजी (CUG) नंबरों पर आने वाली कॉल को प्राथमिकता से उठाएं, ताकि फरियादियों की पहुंच पुलिस तक आसान हो सके. इसके अतिरिक्त, जनसुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    योगेश वर्मा के आयोजन में भव्य दही हांडी उत्सव, मानपुर की टीम ने जीता 21 हजार रुपये का पुरस्कार

    September 7, 2026

    लोकधुनों और लोकनृत्यों से सजा ‘लोकरंग पर्व’, भरथरी गाथा ने बांधा समां

    September 7, 2026

    मुख्यमंत्री श्री साय मोर माटी सांस्कृतिक संगठन के तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम में हुए शामिल

    September 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.