Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला
    • विकसित ग्राम से विकसित भारत की आधारशिला बनेगा VB-GRAM G, एक जुलाई से देशभर में होगा लागू : राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान
    • सूरजपुर के सुखदेवपुर में पुल टूटने से कोयला परिवहन ठप ,300 ट्रकों की आवाजाही रुकी,दर्जनों गांवों का संपर्क कटा…
    • Chhattisgarh बड़ी कार्रवाई : रायगढ़ में IPL सट्टा और हवाला नेटवर्क का खुलासा, 1 करोड़ से अधिक नकदी जब्त…
    • रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…
    • “हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल”
    • मोस्ट वांटेड बेला अरेस्ट, 15 कमांडर सरेंडर के मूड में, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की बढ़ी मुश्किलें
    • उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC अनिवार्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»लव जिहाद के नाम पर विधवा से ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
    मुख्य समाचार

    लव जिहाद के नाम पर विधवा से ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर में इन दिनों ‘लव जिहाद’, ठगी और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के बढ़ते मामलों ने पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों की चिंता बढ़ा दी है. हाल ही में एक विधवा महिला को प्रेम जाल में फंसाकर ठगने और एक महिला पुलिस अधिकारी से भरी बस में छेड़छाड़ के दो अलग-अलग सनसनीखेज मामले सामने आए हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन दोनों मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

    विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल ने इन घटनाओं पर कड़ी आपत्ति जताई है. बजरंग दल के प्रांत प्रमुख विक्रम परिहार ने आरोप लगाया है कि पूरे राजस्थान और विशेषकर जोधपुर में सोची-समझी साजिश के तहत हिंदू बेटियों को धार्मिक पहचान छिपाकर और शादी का झांसा देकर फंसाया जा रहा है. उनसे जेवरात व रुपयों की ठगी की जा रही है. उन्होंने समाज और परिजनों से आगे आकर अपनी बेटियों की सुरक्षा के प्रति जागरूक होने की अपील की है.

    विधवा को शादी का झांसा, अश्लील वीडियो की दी धमकी

    पुलिस के अनुसार, एक विधवा महिला ने शिकायत दी है कि सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती सलमान नामक युवक से हुई थी. सलमान ने खुद को उसका ‘भाई’ बताकर उसकी मुलाकात इमरान से करवाई. इमरान ने शादी का झांसा देकर कई महीनों तक महिला का शारीरिक शोषण किया और दोनों ने मिलकर उसके सोने के जेवर हड़प लिए. जब पीड़िता ने जेवर वापस मांगे, तो आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी. पुलिस ने शिकायत मिलते ही सलमान और इमरान को गिरफ्तार कर लिया है.

    महिला पुलिस अधिकारी से बस में छेड़छाड़

    एक अन्य मामले में, अपने परिवार के साथ बस में सफर कर रही एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ एक युवक ने अश्लील हरकतें कीं और फब्तियां कसीं. महिला अधिकारी ने निडरता दिखाते हुए तुरंत बस रुकवाई और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गए आरोपी की पहचान बशीर उर्फ सूरज के रूप में हुई है. इस घटना पर आईपीएस अधिकारी प्रेम धंधे ने सख्त लहजे में सोशल मीडिया पर लिखा कि “ऐसी गंदी सोच और गंदे इशारे करने वालों की जगह जेल की सलाखों के पीछे ही है.”

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए होने वाले अपराधों पर लगाम कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है और महिलाओं से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत करें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    विकसित ग्राम से विकसित भारत की आधारशिला बनेगा VB-GRAM G, एक जुलाई से देशभर में होगा लागू : राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान

    May 13, 2026

    रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…

    May 13, 2026

    मोस्ट वांटेड बेला अरेस्ट, 15 कमांडर सरेंडर के मूड में, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की बढ़ी मुश्किलें

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.