Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या करने वाले शूटर UP से गिरफ्तार
    • ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»सीवर टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत, 1 गंभीर
    मुख्य समाचार

    सीवर टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत, 1 गंभीर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    an Indian or Asian person laying dead with outstretched hand during COVID-19 or corona virus outbreak
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में गोवा गार्डन क्रॉसिंग के पास ओम एन्क्लेव अपार्टमेंट सोसाइटी में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सीवर टैंक की सफाई करते समय तीन मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए। बिना किसी सुरक्षा उपकरण के टैंक में उतरने के कारण दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे मजदूर की हालत बहुत गंभीर है। उसका इलाज लाला लाजपत राय अस्पताल में चल रहा है।

    पिता-पुत्र की मौत

    मृतकों में एक पिता और पुत्र बताए जा रहे हैं। दोनों कर्नलगंज इलाके के रहने वाले थे। वे रात से ही काम कर रहे थे। सुबह साढ़े तीन बजे के आसपास जब वे टैंक के अंदर सफाई कर रहे थे, तभी जहरीली गैस से उनका दम घुटने लगा। दो मजदूर वहीं बेहोश हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। तीसरा मजदूर भी गंभीर रूप से प्रभावित हुआ। मजदूर बिना मास्क, ऑक्सीजन सिलिंडर या किसी भी सुरक्षा गियर के टैंक में उतरे थे। अपार्टमेंट सोसाइटी के सीवर टैंक में जमा गंदगी साफ करने के लिए उन्हें बुलाया गया था। अंदर मीथेन और हाइड्रोजन सल्फाइड जैसी जहरीली गैसें भरी हुई थीं, जो सांस लेना मुश्किल बना देती हैं।

    SDRF और पुलिस ने किया रेस्क्यू

    सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस, एसीपी, डीसीपी वेस्ट और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और तीनों मजदूरों को बाहर निकाला। लेकिन दो की जान बच नहीं सकी। तीसरे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    कल्याणपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में साफ पता चला है कि न तो मजदूरों को सुरक्षा उपकरण दिए गए थे और न ही उचित प्रोटोकॉल का पालन किया गया। पुलिस अब अपार्टमेंट सोसाइटी के प्रबंधन और ठेकेदार से पूछताछ कर रही है। यह देखा जा रहा है कि किसकी लापरवाही से यह हादसा हुआ। यह घटना एक बार फिर सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर रही है।बिना किसी सुरक्षा के सीवर या सेप्टिक टैंक में उतरना बेहद खतरनाक है।

    जहरीली गैसें कुछ ही सेकंड में इंसान की जान ले सकती हैं। कई बार छोटी-छोटी लापरवाही पूरे परिवार को बर्बाद कर देती है। मृतकों के परिवार वाले अभी सदमे में हैं। मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम

    May 9, 2026

    भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल

    May 9, 2026

    साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.