Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की पोती कयलविझी अझागिरी बैंक मैनेजर को थप्पड़ मारने के आरोप में मामला दर्ज…
    • दतिया में उपचुनाव : भाजपा नेत्री की बेटी कांग्रेस में शामिल
    • दादरी में बाइक को टक्कर मार मां के सामने ही बेटे को उतारा मौत के घाट
    • जलशक्ति विभाग के जेई की हत्या; ऑफिस से 50 मीटर दूर मिले थे घायल…
    • गंगा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 2 की मौ’त, 25 से ज्यादा घायल
    • पंजाब में बिजली संकट के कारण हिला पूरा सिस्टम
    • छात्र आंदोलन को लेकर उद्धव का BJP पर बड़ा हमला
    • Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, एथलीट गेब्रियल लैंगटन सिर के बल जमीन पर गिर गए, अस्पताल में भर्ती
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»बीमा के नाम पर 20 लाख की ठगी करने वाले दो ठग यूपी से गिरफ्तार
    BREKING NEWS

    बीमा के नाम पर 20 लाख की ठगी करने वाले दो ठग यूपी से गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बस्तर । छत्तीसगढ़ की बस्तर पुलिस ने बीमा के नाम पर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय ठग गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। ठगों ने बस्तर के एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर को झांसा देकर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक सलभ सिन्हा ने सोमवार को इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रिटायर्ड बैंक मैनेजर आनंदराव देशमुख से ठगों ने खुद को एक फर्जी बीमा कंपनी IRDR का अधिकारी बताकर संपर्क किया। उन्होंने बंद पड़ी इंश्योरेंस पॉलिसी का लाभ दिलवाने के नाम पर अलग-अलग चरणों में 20 लाख रुपये आनंदराव से वसूल लिए।

    कुछ समय तक कोई लाभ नहीं मिलने पर आनंदराव देशमुख को जब धोखाधड़ी की आशंका हुई तो उन्होंने तत्काल बस्तर पुलिस से संपर्क कर मामला दर्ज कराया। ठगी की गंभीरता को देखते हुए एसपी बस्तर सलभ सिन्हा के निर्देश पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने मामले की गहराई से जांच शुरू की। जांच के दौरान बस्तर पुलिस की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ठगों का लोकेशन उत्तर प्रदेश के नोएडा क्षेत्र में ट्रेस किया। इसके बाद टीम ने नोएडा में तीन दिनों तक लगातार कैंप कर आरोपियों की तलाश की और आखिरकार दो आरोपियों – लवकुश और राहुल कुमार को पकड़ने में सफलता हासिल की।

    गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने ठगों के पास से 7 मोबाइल फोन, कई बैंक ATM कार्ड, ठगी में प्रयुक्त दस्तावेज और अन्य तकनीकी सामग्री जब्त की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस गिरोह ने और किन-किन राज्यों या लोगों को अपना शिकार बनाया है।

    एसपी सलभ सिन्हा ने बताया कि रिटायर्ड बैंक मैनेजर द्वारा समय रहते रिपोर्ट दर्ज कराए जाने और पुलिस की तत्परता से ठगों को समय रहते दबोच लिया गया, जिससे और कई लोगों के साथ संभावित ठगी की घटनाएं टल गईं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति या संस्था से बीमा, निवेश या इनाम जैसे झांसे में आकर पैसे का लेन-देन न करें और किसी भी संदिग्ध कॉल की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

    पुलिस अब ठग गिरोह के अन्य साथियों और नेटवर्क की तलाश में जुट गई है। पुलिस का मानना है कि यह एक संगठित ठग गिरोह हो सकता है जो देश के अलग-अलग हिस्सों में बीमा और निवेश के नाम पर ठगी की घटनाओं को अंजाम देता है। बस्तर पुलिस की इस कार्रवाई को ठगी के बढ़ते मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है और इससे अन्य जिलों में भी ऐसे गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद बढ़ी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दादरी में बाइक को टक्कर मार मां के सामने ही बेटे को उतारा मौत के घाट

    July 26, 2026

    जलशक्ति विभाग के जेई की हत्या; ऑफिस से 50 मीटर दूर मिले थे घायल…

    July 26, 2026

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ,प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री.बोले- कर्तव्य और विनम्रता से निभाऊंगा जिम्मेदारी…

    July 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.