Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रतिशोध की आग में जल रहे परिवार ने कानून को ताख पर रखकर जेल से बाहर हुए रेप आरोपी की हत्या को दिया अंजाम
    • क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin $77700 के पार
    • ऐसा क्यों किया गया ?दुल्हन बारात लेकर पहुंची, दूल्हे से शादी की और विदा कराकर अपने घर ले गई, खूब रोया दूल्हा…
    • भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियन बनाने वाली संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि,उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सौंपा चेक…
    • संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा – शनिवार को समाप्त बजट सत्र ऐतिहासिक रहा…
    • भारत से 2026 की हज यात्रा शनिवार से हो रही शुरू…
    • रूस पर अमेरिकी नीति में यू-टर्न ! ट्रंप ने अचानक रूसी तेल पर बढ़ा दी छूट
    • सरकारी कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार ने बढ़ाया 2% DA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, April 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»रूस पर अमेरिकी नीति में यू-टर्न ! ट्रंप ने अचानक रूसी तेल पर बढ़ा दी छूट
    अंतर्राष्ट्रीय

    रूस पर अमेरिकी नीति में यू-टर्न ! ट्रंप ने अचानक रूसी तेल पर बढ़ा दी छूट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तिसी न किसी तरह सुर्खियों में रहना जानते हैं। अब वह रूसी तेल को लेकर लाइमलाइट में हैं। उन्होंने अचानक रूस से तेल खरीद पर  छूट को बढ़ाकर दुनिया को चौंका दिया है। यह फैसला पहले दिए गए बयान के उलट है। बढ़ती तेल कीमतों और वैश्विक आपूर्ति संकट के बीच यह कदम उठाया गया, लेकिन कई देशों पर प्रतिबंध अभी भी जारी हैं।अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद की अनुमति देने वाली छूट की अवधि को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है जबकि कुछ दिन पहले ही उसने यह विशेष राहत देने संबंधी कदम को आगे नहीं बढ़ाने की बात कही थी।

    अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात एक आदेश जारी कर रूसी तेल पर लगे प्रतिबंधों से छूट की अवधि को 17 अप्रैल या उससे पहले समुद्र में मौजूद तेल के लिए 16 मई तक बढ़ा दिया है। इससे पहले अमेरिका ने भारत को पांच मार्च से एक महीने के लिए रूसी तेल खरीदने पर प्रतिबंधों से छूट दी थी। इसके कुछ दिन बाद कई अन्य देशों को भी इसी तरह की छूट दी गई थी जो 11 अप्रैल को समाप्त हो गई। अमेरिका द्वारा शुक्रवार को जारी किया गया सामान्य लाइसेंस ईरान, उत्तर कोरिया, क्यूबा या यूक्रेन के कुछ हिस्सों में स्थित किसी व्यक्ति, संस्था या संयुक्त उद्यम से जुड़े किसी भी लेनदेन को अधिकृत नहीं करता है। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने इससे पहले बुधवार को कहा था कि अमेरिका रूसी तेल और ईरानी तेल से जुड़ी छूट की अवधि को आगे नहीं बढ़ाएगा।

    अमेरिका एवं इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ युद्ध की शुरुआत करने के बाद से तेल कीमतें बढ़ने के मद्देनजर प्रतिबंधों में पहले दी गई छूट के कारण पोतों पर पहले से लदा रूस का 14 करोड़ बैरल तेल वैश्विक बाजारों तक पहुंचा। अमेरिकी वित्त मंत्रालय के आदेश में कहा गया, ”17 अप्रैल, 2026 से प्रभावी सामान्य लाइसेंस संख्या 134ए, जो 19 मार्च, 2026 को जारी किया गया था और जिसकी अवधि 11 अप्रैल, 2026 को समाप्त हो गई थी, की जगह अब सामान्य लाइसेंस संख्या 134बी को लागू किया जाएगा।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी, कहा नाकेबंदी के होंगे खतरनाक परिणाम

    April 16, 2026

    होर्मुज में नाकाबंदी के बीच अमेरिका ने दिया भारत को झटका, रूस से अब और सस्ता तेल नहीं खरीद पाएगा

    April 16, 2026

    एक चींटी 21 हजार की,कैप्सूल में यूरोप बेचने ले जा रहा था हजारों जिंदा चींटियां… 

    April 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.