Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Breaking News :- CJP और केंद्र सरकार के बीचबैठक, 2 मांगों पर बनी सहमति, इस्तीफे पर कल तक का समय
    • दीवानगी:शख्स ने सिर्फ अपना घर ही ‘कैमरे’ जैसा नहीं बनवाया, बल्कि अपने तीनों बेटों के नाम भी मशहूर कैमरा कंपनियों के नाम पर रखे…
    • द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी
    • प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी
    • सीएसआर साझेदारी से पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों को मिलेगी नई गति
    • राज्यपाल श्री डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट
    • L&T हेवी इंजीनियरिंग ब्रांच को एशिया, अफ्रीका और अमेरिका से मिला 5000 करोड़ का ऑर्डर, बनाएगी दुनिया का सबसे बड़ा रिएक्टर
    • फल हमारे शरीर के लिये बहुत हैं फायदेमंद. जानिये इनको खाने का सही समय और तरीका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»उदयपुर फाइल्स फिल्म के निर्माता को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, फिलहाल फिल्म रिलीज करने पर लगाई रोक
    BREKING NEWS

    उदयपुर फाइल्स फिल्म के निर्माता को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, फिलहाल फिल्म रिलीज करने पर लगाई रोक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उदयपुर फाइल्स फिल्म फिलहाल रिलीज नहीं होगी. दरअसल, इस फिल्म के निर्माता को सुप्रीम कोर्ट ने कोई राहत नहीं दी है. ऐसे में अगले कुछ समय तक इस फिल्म के रिलीज होने पर रोक लग गई है. कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के दौरान इस मामले में दखल देने से साफ इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान फिल्म निर्माताओं से केंद्र के फैसले का इंतजार करने को कहा है. जो आगामी बुधवार को ‘उदयपुर फाइल्स’ फिल्म के खिलाफ आपत्तियां सुनेगा. फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स: कन्हैया लाल टेलर मर्डर’ की रिलीज़ को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई चल रही है.

    21 जुलाई तक टली सुनवाई

    कोर्ट ने ‘उदयपुर फाइल्स – कन्हैया लाल टेलर मर्डर’ फिल्म की रिलीज पर सुनवाई 21 जुलाई तक टाली. सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ के खिलाफ आपत्तियों पर सुनवाई कर रही केंद्र की समिति से इस संबंध में तुरंत फैसला लेने को कहा. सुप्रीम कोर्ट ने  ‘उदयपुर फाइल्स’ फिल्म के खिलाफ आपत्तियों पर सुनवाई कर रही केंद्र की समिति से कन्हैया लाल हत्या मामले के आरोपियों का पक्ष भी सुनने को कहा.

    फिल्म पर रोक हटाने की अपील

    यह फिल्म 2022 में राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की हत्या पर आधारित है, जिसे लेकर देशभर में आक्रोश फैला गया था. उदयपुर फाइल्स फिल्म निर्माता अमित जॉनी ने दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा फिल्म पर लगाई गई रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. वहीं दूसरी ओर, हत्या के आरोपी मोहम्मद जावेद ने याचिका दाखिल कर कहा है कि फिल्म के रिलीज़ से उसके ट्रायल पर असर पड़ेगा, इसलिए इसे रोका जाना चाहिए.

    सुप्रीम कोर्ट ने क्या कुछ कहा

    सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने साफ कर दिया कि वे फिलहाल कोई अंतिम आदेश नहीं देंगे और केंद्र सरकार के विचार का इंतजार करेंगे. केंद्र ने इस मामले की समीक्षा के लिए एक समिति गठित की है, जिसकी सुनवाई आज दोपहर 2:30 बजे होनी है. सुप्रीम कोर्ट ने सभी याचिकाकर्ताओं को सलाह दी कि वे पहले केंद्र के सामने अपनी बातों को रखें और फिर इंतजार करें.

    फिल्म की रोक पर क्या दलील

    फिल्म निर्माता की ओर से कहा गया कि उनके पास सेंसर बोर्ड का प्रमाणपत्र है, ऐसे में हाईकोर्ट को फिल्म की रिलीज़ में कोई हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म का नाम पहले कुछ और था, जिसे बाद में बदलकर ‘उदयपुर फाइल्स’ किया गया. वहीं सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट में कहा कि यह फिल्म एक समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने का सबसे खराब उदाहरण है ऐसे में तो इसे रिलीज़ नहीं किया जाना चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Breaking News :- CJP और केंद्र सरकार के बीचबैठक, 2 मांगों पर बनी सहमति, इस्तीफे पर कल तक का समय

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़ : 32 बांधों पर लगेंगे फ्लोटिंग सोलर प्लांट, मिलेगी 2,000 मेगावाट बिजली…

    July 24, 2026

    पेपर लीक पर छात्रों में पनपे आक्रोश के बाद नक़ल माफियो पे सरकार का बड़ा प्रहार, एंटी-चीटिंग कानून में होगा बड़ा संशोधन

    July 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.