Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धमतरी में खुलेगा सैनिक स्कूल: युवाओं को मिलेगी नई दिशा,रक्षा मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव…
    • गर्मी को धो डाला, जुगाड़ पड़ा भारी;शादियों में बहुत तरह की तैयारियां देखी पर कभी बारात में चलता फिरता एयर कूलर देखा …
    • विशेष लेख-हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
    • नए ज़िम्मेदार ऑनलाइन गेमिंग इकोसिस्टम का निर्माण-श्री एस. कृष्णन
    • बड़ी खुशखबरी:10 लेन टनल और 132 मीटर ऊंचा ब्रिज! खतरनाक रास्ता अब बनेगा सबसे आसान, 1 मई को ‘मिसिंग लिंक’ का होगा उद्घाटन
    • छत्तीसगढ़:राज्यपाल ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
    • दूरस्थ बिनागुंडा गांव से मरीज को कठिन हालात में पहुंचाया गया अस्पताल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, April 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»UK07 Rider Accident: बाल-बाल बचे अनुराग डोभाल
    मुख्य समाचार

    UK07 Rider Accident: बाल-बाल बचे अनुराग डोभाल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ghaziabad News: मशहूर मोटो-व्लॉगर और बिग बॉस 17 के पूर्व कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल, जिन्हें दुनिया UK07 Rider के नाम से जानती है, शनिवार शाम एक बड़े हादसे का शिकार हो गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब अनुराग इंस्टाग्राम पर लाइव थे और अपने परिवार के साथ चल रहे विवादों को लेकर बेहद भावुक नजर आ रहे थे।

    तेज रफ्तार और इमोशनल ब्रेकडाउन
    घटना के समय अनुराग अपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर कार में थे। लाइव वीडियो में देखा गया कि कार की रफ्तार 150-180 किमी/घंटा के करीब थी। अनुराग काफी तनाव में थे और अपने परिवार पर मानसिक उत्पीड़न और संपत्ति विवाद के गंभीर आरोप लगा रहे थे। उन्होंने रितिका के साथ अपनी इंटर-कास्ट शादी को लेकर हो रही समस्याओं का भी जिक्र किया।

    लाइव वीडियो में आखिरी विदाई के शब्द
    वीडियो के दौरान अनुराग ने कुछ ऐसी बातें कहीं जिससे उनके फैंस दहल गए। उन्होंने कहा कि अगले जन्म आऊं तो मम्मी प्यार दे देना… बहुत जरूरत थी प्यार की। चलो… आखिरी राइड के लिए… लेट्स गो फॉर द फाइनल राइड। इन शब्दों के तुरंत बाद, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रोड डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लाइव वीडियो अचानक बंद हो गया और स्क्रीन पूरी तरह ब्लैक हो गई।

    हादसे के बाद की स्थिति
    खबरों के मुताबिक, यह हादसा एक फ्लाईओवर के पास हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अनुराग की मदद की। गनीमत यह रही कि वे सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन कार को काफी नुकसान पहुंचा है। सोशल मीडिया पर कई लोग इसे डिप्रेशन का नतीजा बता रहे हैं, वहीं कुछ इसे खुदकुशी की कोशिश (Suicide Attempt) मान रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दूरस्थ बिनागुंडा गांव से मरीज को कठिन हालात में पहुंचाया गया अस्पताल

    April 29, 2026

    IPS की नौकरी छोड़ लड़ा गुजरात निकाय चुनाव, BJP की लहर के बावजूद हारे मनोज

    April 29, 2026

    कटनी में 163 नाबालिग बच्चों की मानव तस्करी के मामले ने पकड़ी तूल

    April 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.