Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात रायपुर से हुईं रवाना
    • आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की
    • उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर पीएम जनमन आवास में ठगी करने पर ठेकेदार शेख निजामुद्दिन उर्फ निक्की खान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज
    • ‘अथ उद्यम’ से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी नई पहचान, अब छोटे व्यवसाय बनेंगे सफल उद्यम
    • शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास
    • PM मोदी ने राहुल गांधी को बताया ‘फेल प्रोडक्ट’, प्रियंका चतुर्वेदी ने किया बचाव, बोलीं देश के मुद्दों को उठा रहे
    • MP राज्यसभा उपचुनाव में बड़े ‘खेल’ की तैयारी! जीतू पटवारी के संपर्क में भाजपा के कई रूठे विधायक?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, October 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»‘अपने ही भाई से शादी की, फर्जी नाम रखा’, ट्रंप ने अमेरिकी सांसद इल्हान उमर पर लगाए गंभीर आरोप; मांगा इस्तीफा
    अंतर्राष्ट्रीय

    ‘अपने ही भाई से शादी की, फर्जी नाम रखा’, ट्रंप ने अमेरिकी सांसद इल्हान उमर पर लगाए गंभीर आरोप; मांगा इस्तीफा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि इल्हान उमर से अमेरिकी संसद कांग्रेस से इस्तीफा देने की मांग की है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि उन्होंने शपथ लेने के लिए एक फर्जी नाम का इस्तेमाल किया था।

    ट्रंप ने अपने आरोपों को साबित करने के लिए संघीय अदालत में दायर किए गए दस्तावेजों का जिक्र किया। ट्रंप ने बताया कि मिनेसोटा की इस सांसद का नाम ‘इल्हान नूर सईद एल्मी’ है, लेकिन इन्होंने इल्हान उमर के नाम से शपथ ली।

    ट्रंप ने की इस्तीफे की मांग

    ट्रंप ने गुरुवार को आयोवा में एक रैली के दौरान अमेरिकी अटॉर्नी जीनिन पिरो के कार्यालय द्वारा दायर दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा, ‘अभी कुछ समय पहले ही पता चला है कि इल्हान उमर, जिन्हें मैं कभी पसंद नहीं करता था, उनका असली नाम ‘इल्हान उमर’ नहीं है।’

    ट्रंप ने आगे कहा, ‘इसी नाम का इस्तेमाल करके वह चुनी गईं और कांग्रेस की शपथ ली। दूसरे शब्दों में कहें तो, उन्होंने ‘इल्हान उमर’ नाम का इस्तेमाल किया, जबकि उनका असली नाम कुछ और है – ‘इल्हान नूर सईद एल्मी’, जो ‘इल्हान उमर’ से थोड़ा अलग है।’

    ट्रंप ने सांसद की शादी पर सवाल खड़े करते हुए कहा, ‘उनका सरनेम उनके भाई, अहमद नूर सईद एल्मी के सरनेम से बिल्कुल मेल खाता है। कहा जाता है कि उन्होंने अपने भाई से ही शादी की थी और उनके बच्चे भी हैं – खैर, ऐसा करना कानूनी है या नहीं, मुझे नहीं पता।’

    ट्रंप ने आगे कहा, ‘उन्होंने शपथ लेने के लिए एक फर्जी नाम का इस्तेमाल किया। मुझे लगता है कि उन्हें तुरंत कांग्रेस से इस्तीफा दे देना चाहिए।’ इसी के साथ ट्रंप ने घोषणा की कि रिपब्लिकन पार्टी को सदन में एक और सीट मिल गई है।

    उमर ने आरोपों को किया खारिज

    उमर के कार्यालय ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। उन्होंने फॉक्स न्यूज डिजिटल से कहा, “यह पूरी तरह से गलत है। इल्हान उमर उनका असली नाम है। यह शर्मनाक है कि मीडिया इस झूठ को लगातार हवा दे रहा है।’

    बुधवार को ‘MS NOW’ के एंकर क्रिस हेस के साथ एक इंटरव्यू में, उमर ने अपने भाई के साथ की गई शादी के आरोप को ‘पागलपन’ करार दिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या एल्मी के साथ उनका कोई पारिवारिक रिश्ता है, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘मेरी जानकारी में तो नहीं है।’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चीन के साथ टकराव को लेकर आईटीबीपी के डीजी ने दिया बयान, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    October 23, 2026

    रूस ने रातोंरात बेच दिया 62000 किलो सोना, 10 महीने से धड़ाधड़ खाली कर रहा स्वर्ण भंडार; चीन कैसे उठा रहा फायदा?

    October 22, 2026

    सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 2 घायल

    October 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.