मुख्य समाचार

फतेहाबाद में बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, मामा-भांजे की मौत

फतेहाबाद : फतेहाबाद जिले में बड़ा हादसा हो गया। गांव सालमखेड़ा से बड़ोपल लौटते समय युवकों का बाइक पेड़ से टकरा गया। जिसमें दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें अग्रोहा रेफर कर दिया गया। मगर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक गांव बड़ोपल के अनुज (18) और राहुल (18) किसी काम से गांव सालमखेड़ा गए हुए थे। शुक्रवार देर रात दोनों बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में मामा-भांजा लगते थे।

Related Articles

Back to top button