Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी: समान नागरिक संहिता पर जनता से मांगे गए सुझाव
    • ​छत्तीसगढ़ी कला को मिलेगी ग्लोबल पहचान: 21 अगस्त को धमतरी में सजेगा ‘जनजातीय कारीगर एम्पैनलमेंट मेला’
    • वीबी–जीरामजी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सदस्यों की राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित
    • माँ के दूध से स्वस्थ जीवन की मजबूत शुरुआत, प्रदेशभर में विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत
    • रायपुर-WRS कॉलोनी के तालाब में 24-25 वर्षीय युवती की लाश मिलने से सनसनी …
    • अभनपुर में चौकीदार की संदिग्ध मौत: तालाब किनारे मिली लाश, हत्या की आशंका…
    • अडोबी के इंजीनियरिंग डायरेक्टर गौरी शंकर रवींद्रन 10 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Adobe के इंजीनियरिंग डायरेक्टर…
    • दुनियाभर में टॉप 10 में शामिल 8 एपिसोड की सांसें रोक देने वाली नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज, महल में आत्माओं का साया, जिंदा नहीं बचता कोई भी युवराज…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»मामा ने लगाए गंभीर आरोप, आयुषी ने नौकरी के लिए मां को ही नहीं पिता की भी ली थी जान!
    मुख्य समाचार

    मामा ने लगाए गंभीर आरोप, आयुषी ने नौकरी के लिए मां को ही नहीं पिता की भी ली थी जान!

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर. जयपुर में अपनी मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार एलएलबी की छात्रा आयुषी का मामला हर दिन नया मोड़ ले रहा है. अब इस केस में ऐसा दावा सामने आया है, जिसने पूरे घटनाक्रम को और गंभीर बना दिया है. अब सवाल सिर्फ मां की मौत का नहीं रह गया है. परिवार के एक सदस्य ने आरोप लगाया है कि कुछ महीने पहले हुई आयुषी के पिता की मौत भी सामान्य नहीं थी.

    यह दावा किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि आयुषी के मामा राकेश शर्मा ने किया है. उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कहा है कि अप्रैल 2025 में हुई विजय शर्मा की मौत की भी दोबारा जांच होनी चाहिए, क्योंकि उन्हें शक है कि उनकी मौत स्वाभाविक नहीं थी.

    मामा का दावा- पिता की फीडिंग ट्यूब निकाल दी गई
    राकेश शर्मा का आरोप है कि विजय शर्मा को ब्रेन स्ट्रोक आया था. इसके बाद आयुषी और उसके चचेरे भाई बलराम उन्हें एक अस्पताल में लेकर गए. उनका कहना है कि करीब तीन महीने तक परिवार के लोगों को इलाज की सही जानकारी नहीं दी गई. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बाद में जब विजय शर्मा घर लौटे तो उनकी तबीयत लगातार खराब थी. डॉक्टरों ने परिवार को बताया कि उनके कई अंग प्रभावित हो चुके हैं. मामा का आरोप है कि इसी दौरान आयुषी ने अपने पिता की फीडिंग ट्यूब निकाल दी, जिससे उनकी मौत हो गई.

    पुलिस बोली- शिकायत मिली है, जांच होगी
    पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह आरोप शिकायत के रूप में सामने आए हैं. परिजनों की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर पूरे मामले की जांच की जाएगी. मां की हत्या के मामले में पहले से गिरफ्तार आयुषी से इस नए आरोप को लेकर भी पूछताछ की जाएगी.

    मां की हत्या का मामला पहले ही बना चर्चा का विषय
    आयुषी पहले से अपनी मां नीरज शर्मा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार है. पुलिस के अनुसार उसने अपने चचेरे भाई बलराम की मदद से करीब 7 लाख रुपये में सुपारी किलर तय किए थे. आरोप है कि योजना मां की हत्या कर उसे सड़क हादसा दिखाने की थी. जांच एजेंसियों के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि आयुषी सरकारी नौकरी हासिल करना चाहती थी और पारिवारिक संपत्ति पर भी उसकी नजर थी. इसी वजह से साजिश रची गई.

    अब जांच के घेरे में दो मौतें
    मां की हत्या का मामला पहले ही पुलिस की जांच में है. अब पिता की मौत को लेकर लगे नए आरोपों ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि अप्रैल 2025 में विजय शर्मा की मौत वास्तव में बीमारी से हुई थी या फिर शिकायत में लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई है. फिलहाल पुलिस ने साफ किया है कि मामा की शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी. जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि पिता की मौत के पीछे कोई साजिश थी या नहीं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई

    August 2, 2026

    दिल छू लेने वाली कहानी ,क्यों मुंडवा लिया सिर? सविता प्रधानPCS अफसर के नए लुक के पीछे की असली कहानी…

    August 1, 2026

    रेप केस दर्ज होते ही आश्रम छोड़कर भागे प्रसिद्ध महामंडलेश्वर!

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.