Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
    • जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या
    • कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale
    • Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
    • बार बार हाथ पैर सुन्न होना कोई बीमारी का संकेत तो नहीं, जानिये
    • प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • शुक्र-गुरु युति: इन राशि वालों के लिए करियर, धन और रिश्तों में बड़े बदलाव के संकेत
    • महिला ने 5 दिन में 4 बच्चों को दिया जन्म, 2 लड़का और 2 लड़की…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»बेकाबू ट्रक ने वैगनआर को कुचला, 4 की मौत
    BREKING NEWS

    बेकाबू ट्रक ने वैगनआर को कुचला, 4 की मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार सुबह घने कोहरे ने एक बार फिर जानलेवा रूप दिखाया। भिंड रोड हाईवे पर बंटू ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने वैगनआर कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

    हादसे में दो महिलाओं और दो पुरुषों की जान चली गई। सभी मृतक भिंड जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना सुबह करीब 8 बजे उस वक्त हुई, जब कोहरे के कारण विजिबिलिटी महज 200 से 500 मीटर के बीच थी।

    कार में फंसे शव, क्रेन से निकाला गया बाहर

    टक्कर के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शव बुरी तरह उसमें फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

    एग्जाम देकर लौट रहा था छात्र

    मृतकों में सौरभ शर्मा, निवासी मेहगांव (भिंड) की पहचान हुई है। वह बीएससी एग्रीकल्चर का पेपर देकर आगरा से लौटा था और शुक्रवार को सुबह ग्वालियर पॉलिटेक्निक का पेपर देने जा रहा था। कार उसके भाई की थी। रास्ते में उसे सवारी मिली थी, जिनकी भी इस हादसे में मौत हो गई।

    अन्य मृतकों की पहचान ज्योति यादव (भिंड) और भूरे प्रजापति (गोरमी, भिंड) के रूप में हुई है, जबकि एक शव की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

    झाड़ियों में जा घुसा ट्रक, चालक फरार

    हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसा। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

    कोहरा और तेज रफ्तार बनी वजह

    प्रारंभिक जांच में घना कोहरा और तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। घटना के बाद कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

    एक पल की लापरवाही, चार जिंदगियां खत्म…

    यह हादसा एक बार फिर सवाल खड़ा करता है—कोहरे में तेज रफ्तार कब तक जान लेती रहेगी?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल

    May 15, 2026

    उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…

    May 14, 2026

    छत्तीसगढ़ :ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण, पुलिस आरक्षक बने 8 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार…

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.