Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    • 17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर,3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट…
    • प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
    • मुंगेली में ‘सेवा संकल्प अभियान’: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों संग प्रज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’
    • BREAKING : CGPSC-2025 का इंटरव्यू स्थगित: 20 सितंबर से होने थे 265 पदों के लिए साक्षात्कार
    • लोकभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
    • मुक्ताकाशी मंच में सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कविगण करेंगे रचनाओं का पाठ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»UPI पर 2,000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा चार्ज, जानें पूरा हिसाब
    व्यापार

    UPI पर 2,000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा चार्ज, जानें पूरा हिसाब

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के लिए एक नया फ्रेमवर्क जारी किया है। इसके तहत अब 15 अक्टूबर 2026 से मर्चेंट UPI यूजर्स से चार्ज लिया जाएगा। इसे मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) नाम दिया गया है। यह वह शुल्क है, जो डिजिटल पेमेंट स्वीकार करने वाले मर्चेंट से बैंक या पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर द्वारा लिया जाता है। यह शुल्क डिजिटल पेमेंट को प्रोसेस करने के बदले लिया जाता है। इसकी दर पेमेंट के तरीके, मर्चेंट के प्रकार, ट्रांजैक्शन की रकम और संबंधित कंपनियों के बीच हुए समझौते पर निर्भर कर सकती है। आम तौर पर यह लागत मर्चेंट को उठानी होती है।

    MDR की गणना कैसे होगी?

    NPCI के नए नियम के मुताबिक, 2,000 रुपये से ज्यादा के पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) UPI पेमेंट पर 0.4 फीसदी MDR लागू होगा। MDR की गणना ट्रांजैक्शन की रकम के आधार पर होगी। उदाहरण के लिए, अगर कोई ग्राहक 3,000 रुपये का UPI पेमेंट करता है तो 0.4 फीसदी के हिसाब से MDR 12 रुपये होगा। इसी तरह 50,000 रुपये के पेमेंट पर MDR 200 रुपये बनेगा। अगर पेमेंट 75,000 रुपये या उससे ज्यादा है तो 0.4 फीसदी के हिसाब से रकम ज्यादा होने के बावजूद MDR की अधिकतम सीमा 300 रुपये रहेगी। उदाहरण के लिए 1 लाख रुपये के पेमेंट पर 0.4 फीसदी के हिसाब से 400 रुपये बनता है, लेकिन मर्चेंट से सिर्फ 300 रुपये MDR लिया जाएगा।

    मर्चेंट को भुगतान की राशि / Rsलागू MDRमर्चेंट द्वारा दिया जाने वाला MDR / Rs
    2,000कोई शुल्क नहीं0
    3,0000.40%12
    50,0000.40%200
    75,000 या अधिकअधिकतम 300 रुपये300

    2,000 रुपये तक कोई MDR नहीं

    2,000 रुपये तक के पेमेंट पर MDR नहीं लगेगा। इसके अलावा छोटे मर्चेंट के लिए P2PM कैटेगरी को MDR से बाहर रखा गया है। इसमें वे छोटे विक्रेता शामिल हैं, जिन्हें अपने UPI QR के जरिए सीधे व्यक्तिगत बैंक खाते में महीने में 1 लाख रुपये तक का भुगतान मिलता है।

    कुछ सेवाओं के लिए सिर्फ 5 रुपये शुल्क

    रेलवे, टेलीकॉम, इंश्योरेंस और ईंधन जैसी कुछ कैटेगरी में 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.4 फीसदी MDR के बजाय फिक्स 5 रुपये MDR लिया जाएगा। यानी रकम कितनी भी हो, इन मामलों में शुल्क 5 रुपये ही रहेगा। NPCI के मुताबिक, हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन से मिलने वाला MDR UPI सिस्टम से जुड़े अलग-अलग भागीदारों के बीच बांटा जाएगा। इसका इस्तेमाल UPI के विस्तार, साइबर सुरक्षा, सिस्टम की मजबूती और नए इनोवेशन पर किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    यूपी की मिलों ने दाम कम करने से किया इंकार!… घटने की बजाय फिर बढ़ी चीनी की कीमत

    September 10, 2026

    iPhone 18 लॉन्च के बाद Apple का बड़ा फैसला, पुराने iPhones हुए ₹30 हजार तक महंगे

    September 10, 2026

    Share Market : आईटी, रियल एस्टेट, ऑटो और फार्मा शेयरों में गिरावट, सेंसेक्स 400 पॉइंट टूटा

    September 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.