Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • श्रद्धा से लेकर कृति तक: बिजनेस में भी बॉस हैं ये 10 सितारे; हर दिन छापते हैं करोड़ों! किसका ब्रांड है सबसे कीमती?
    • हिमाचल में आरएसएस स्कूलों की पैरवी, सांसद कंगना रनौत बोलीं- भाजपा की सरकार बनी तो लागू करेंगे योजना
    • पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी…
    • जन्माष्टमी के मौके पर दही-हांडी में खास उत्साह रहता है, इसी बीच एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं…
    • इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते समय भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां…
    • रायपुर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ की प्रांतीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और युवा एकजुटता पर मंथन
    • दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन 5 विकेट पर 550 रन के पार
    • दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»अमेरिकी राजदूत पहुंच रहे जम्मू-कश्मीर, दौरे से पहले सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा- आंतरिक मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं होगा
    राष्ट्रीय

    अमेरिकी राजदूत पहुंच रहे जम्मू-कश्मीर, दौरे से पहले सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा- आंतरिक मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं होगा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    श्रीनगर में आज एक महत्वपूर्ण मुलाकात की तैयारी चल रही है। वहां भारत में अमेरका के राजदूत और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सर्जियो गोर पहुंच रहे हैं। हालांकि, उनके पहुंचने से पहले ही जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने साफ कह दिया कि अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ बातचीत में वह कोई आंतरिक मुद्दा नहीं उठाएंगे। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि आंतरिक मामलों पर केवल केंद्र सरकार से बात हो सकती है, क्योंकि ऐसे मामले सिर्फ वही सुलझा सकती है।

    ‘बहुत लंबे समय बाद कोई अमेरिकी राजदूत जम्मू-कश्मीर आ रहा’

    उमर अब्दुल्ला ने कहा- बहुत लंबे समय बाद कोई अमेरिकी राजदूत जम्मू-कश्मीर आ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें भी किसी अमेरिकी राजदूत से मिलने को काफी साल हो गए हैं।

    पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ने कहा- राजदूत आएं, हम बैठकर बात करेंगे। लेकिन साथ ही उन्होंने साफ कर दिया कि बातचीत में वह ज्यादा सुनेंगे। उमर ने साफ कहा कि वह सिर्फ राजदूत की बातों को सुनने में दिलचस्पी रखेंगे। उन्होंने कहा कि राजदूत को सुनना ज्यादा जरूरी है।

    क्षेत्र की स्थिति पर जरूर चर्चा होगी

    उमर अब्दुल्ला ने जोर देकर कहा कि क्षेत्र की स्थिति पर जरूर चर्चा होगी। लेकिन राज्य के अंदरूनी मुद्दे जैसे कानून व्यवस्था, विकास योजनाएं या राजनीतिक मामले अमेरिकी राजदूत के सामने नहीं रखे जाएंगे। उनका तर्क सीधा है। ये विषय दिल्ली के हाथ में हैं। कोई भी राज्य सरकार विदेशी प्रतिनिधि से ऐसे मामलों पर बात करके अपनी सीमा पार नहीं कर सकती।

    लंबे अंतराल के बाद मुलाकात का महत्व

    यह दौरा सिर्फ औपचारिक नहीं है। कई सालों से अमेरिकी राजदूत का कश्मीर आना दुर्लभ रहा है। ऐसे में स्थानीय लोग और राजनीतिक दल इस मुलाकात को लेकर उत्सुक हैं।

    कुछ लोग सोच रहे हैं कि क्या अमेरिका जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थिति पर कोई नई राय रखेगा। लेकिन मुख्यमंत्री ने पहले ही रास्ता बंद कर दिया है। वह सिर्फ सामान्य बातचीत और क्षेत्र की मौजूदा हालात पर चर्चा करेंगे।

    बैठक में क्या हो सकती है बातचीत?

    इस बैठक में इलाके की सुरक्षा, पर्यटन और आम लोगों की जिंदगी जैसे विषयों पर बात हो सकती है। लेकिन कोई ऐसा मुद्दा नहीं उठाया जाएगा जो केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता हो। श्रीनगर में होने वाली इस मुलाकात को लेकर स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बल तैयारियां पूरी कर चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बिगड़ी तबीयत: एम्स के आईसीयू में भर्ती

    September 7, 2026

    यूपी, पंजाब समेत 5 राज्यों में इलेक्शन का काउंटडाउन, फरवरी-मार्च में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव

    September 7, 2026

    संयुक्त राष्ट्र में भारत के वोट को लेकर उठे सवाल, पाकिस्तान ने कश्मीर पर उगला जहर; नई दिल्ली ने दिया करारा जवाब

    September 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.