Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एम्स रायपुर का तीसरा दीक्षांत समारोह,छत्तीसगढ़ अतीत के अंधकार से निकलकर विकास और प्रगति के नए युग की ओर अग्रसर – उपराष्ट्रपति
    • एक लाख रुपये के बॉन्ड से बेटी की शिक्षा और भविष्य को मिला आर्थिक संबल
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न
    • बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भागीदारी’ के तीसरे चरण में देश में प्रथम
    • छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा
    • 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • श्री विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
    • करेले की उन्नत खेती से चमकी किसान नारायण प्रसाद वर्मा की किस्मत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के ओहियो स्थित घर पर हुआ हमला
    BREKING NEWS

    अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के ओहियो स्थित घर पर हुआ हमला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सिनसिनाटी-  अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वांस के सिनसिनाटी स्थित आवास पर देर रात (स्थानीय समय) हमला किए जाने की खबर सामने आई है। इस घटना में घर की कई खिड़कियां टूट गईं। हमले के बाद सीक्रेट सर्विस और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

    सीक्रेट सर्विस के एजेंट सोमवार सुबह तड़के ईस्ट वालनट हिल्स इलाके में स्थित वांस के घर पहुंचे। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, हालांकि अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि उसके खिलाफ कोई औपचारिक मामला दर्ज किया गया है या नहीं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, लेकिन पुलिस ने इससे अधिक जानकारी साझा नहीं की।

    यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना के समय उप राष्ट्रपति जेडी वांस घर पर मौजूद थे या नहीं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वांस को शुक्रवार को फ्लोरिडा में देखा गया था, जहां उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ वेस्ट पाम बीच स्थित राष्ट्रपति के गोल्फ क्लब में समय बिताया था।

    बताया जा रहा है कि इस दौरान वेंस और ट्रंप के बीच वेनेजुएला को लेकर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हटाने की रणनीति पर चर्चा हुई थी। हालांकि, सुरक्षा कारणों के चलते जेडी वांस ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मार-ए-लागो में सैन्य अभियान का सीधा प्रसारण देखने शामिल नहीं हुए।

    इसके बजाय उप राष्ट्रपति ने एक सुरक्षित वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अमेरिकी सैन्य अभियान की निगरानी की और अभियान समाप्त होने के बाद सिनसिनाटी लौट आए। उनके कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वेंस इस पूरी प्रक्रिया और योजना में सक्रिय रूप से शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महंगाई के बीच पाकिस्तान में गहराया बिजली संकट

    September 2, 2026

    नेपाल में मौतों का आंकड़ा 1100 पार, खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं नदियां

    September 2, 2026

    छत्तीसगढ़ PWD विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले: 56 कार्यपालन अभियंताओं का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण

    September 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.