Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»LPG सिलेंडर की किल्लत से बचे, इस्तेमाल करे इन्फ्रारेड कुकटॉप, जानें इंडक्शन से कितना अलग है ये?
    तकनीकी

    LPG सिलेंडर की किल्लत से बचे, इस्तेमाल करे इन्फ्रारेड कुकटॉप, जानें इंडक्शन से कितना अलग है ये?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश के कई हिस्सों में LPG सिलेंडर की कमी की खबरों के बीच लोग तेजी से इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में इंडक्शन कुकटॉप की मांग अचानक बढ़ गई है और कई जगहों पर यह आउट ऑफ स्टॉक भी हो रहा है। अगर आपको इंडक्शन चूल्हा नहीं मिल रहा है तो इन्फ्रारेड कुकटॉप एक अच्छा विकल्प बन सकता है। यह भी बिजली से चलता है और गैस की जरूरत के बिना खाना पकाने में मदद करता है। हालांकि इंडक्शन और इन्फ्रारेड चूल्हे के काम करने का तरीका अलग-अलग होता है। आइए समझते हैं कि दोनों में क्या अंतर है और कौन सा विकल्प आपके लिए बेहतर हो सकता है।

    क्या होता है इन्फ्रारेड कुकटॉप?

    इन्फ्रारेड कुकटॉप एक ऐसा इलेक्ट्रिक चूल्हा है जो इन्फ्रारेड रेडिएशन या इन्फ्रारेड लाइट की मदद से गर्मी पैदा करता है। इस गर्मी से बर्तन की सतह गर्म होती है और उसमें रखा खाना पकने लगता है। इसमें हीट पूरे बर्तन में फैलती है, जिससे खाना एक समान पकता है। कई इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड अब इन्फ्रारेड कुकटॉप बाजार में उपलब्ध करा रहे हैं।

    इंडक्शन और इन्फ्रारेड कुकटॉप में क्या अंतर?

    • इंडक्शन और इन्फ्रारेड दोनों ही बिजली से चलने वाले कुकिंग उपकरण हैं, लेकिन इनके काम करने का तरीका अलग होता है।
    • इंडक्शन कुकटॉप बर्तन के मेटल बेस को सीधे गर्म करता है।
    • इन्फ्रारेड कुकटॉप रेडिएंट हीट के जरिए बर्तन को गर्म करता है।
    • इंडक्शन चूल्हा अधिक ऊर्जा कुशल माना जाता है, जबकि इन्फ्रारेड कुकटॉप का हीटिंग तरीका अलग होता है और इसे गर्म या ठंडा होने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है

    इन्फ्रारेड कुकटॉप में कौन से बर्तन इस्तेमाल कर सकते हैं?

    इंडक्शन कुकटॉप खरीदते समय लोगों को अक्सर खास तरह के बर्तन भी लेने पड़ते हैं। लेकिन इन्फ्रारेड कुकटॉप में ऐसा नहीं है।

    इसमें आप अपने किचन के लगभग सभी बर्तन इस्तेमाल कर सकते हैं।

    • एल्यूमिनियम के बर्तन
    • स्टील के बर्तन
    • कॉपर के बर्तन
    • लोहे के बर्तन

    यानी गैस पर इस्तेमाल होने वाले ज्यादातर बर्तन इसमें भी आसानी से काम करते हैं।

    बिजली की खपत में कौन आगे?

    इंडक्शन और इन्फ्रारेड दोनों ही बिजली से चलते हैं, लेकिन आमतौर पर इन्फ्रारेड कुकटॉप इंडक्शन की तुलना में ज्यादा बिजली खर्च कर सकता है। इसकी वजह यह है कि इन्फ्रारेड चूल्हा रेडिएंट हीट के जरिए काम करता है, जिससे उसे गर्म और ठंडा होने में ज्यादा समय लगता है।

    इन्फ्रारेड कुकटॉप लें या इंडक्शन?

    अगर आपको इंडक्शन कुकटॉप आसानी से मिल रहा है तो उसे इस्तेमाल करना ज्यादा आसान और सुरक्षित माना जाता है। घर में बच्चे और बुजुर्ग भी इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि अगर इंडक्शन उपलब्ध नहीं है या आप अलग-अलग तरह के बर्तन इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इन्फ्रारेड कुकटॉप भी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। कुल मिलाकर दोनों ही उपकरण गैस के विकल्प के रूप में काम कर सकते हैं, लेकिन आपकी जरूरत और इस्तेमाल के तरीके के अनुसार चुनाव करना बेहतर रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आईफोन 17 और गैलेक्सी S25 पर धमाकेदार ऑफर

    May 5, 2026

    चाहिए एक्स्ट्रा DATA? देखें Airtel के डेटा प्लान्स

    May 4, 2026

    Vi ने बदला 99 रुपये वाला प्लान

    May 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.