Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»वाराणसी: अब जुबां को नहीं मिलेगा पहलवान लस्‍सी और चाची की कचौड़ी का स्‍वाद, जानें क्या है पूरा मामला
    BREKING NEWS

    वाराणसी: अब जुबां को नहीं मिलेगा पहलवान लस्‍सी और चाची की कचौड़ी का स्‍वाद, जानें क्या है पूरा मामला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाराणसी:

    जब भी वाराणसी की बात की जाती है, तो वहां की फेमस पहलवान लस्सी और ‘चाची की कचौड़ी’ की दुकान का नाम जुबां पर जरूर आता है. जो भी लोग बाबा विश्वनाथ के मंदिर आते हैं, वो इन दुकानों पर पक्का जाते हैं. यहां की लस्सी और कचौड़ी का स्वाद चखना नहीं भूलते हैं. लेकिन अब प्रशासन ने इन दुकानों को तोड़ दिया है. जिससे यहां के लोगों में खासा गुस्सा है. वाराणसी के लंका इलाके में स्थित पहलवान लस्सी और चाची की कचौड़ी की दुकान समेत 35 दुकानों को तोड़ा गया है. दरअसल लहरतारा से लंका और फिर रविंद्रपुरी तक फोर लेन सड़क बनाई जाएगी. जिसके कारण सड़क को चौड़ा किया जाने का अभियान चला है.

    हम सब व्यापारी दुखी

    ये दुकानें सड़क के किनारे पर थी, ऐसे पर इन्हें तोड़ने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था. मंगलवार को अस्सी बरस पुरानी दुकान पहलवान लस्सी जमीदोज हो गई है. दुकान के मालिक इससे बेहद ही निराश है. उन्होंने कहा कि अब पुरे परिवार का खर्चा कैसे चलेगा पता नहीं. कोई मुआवजा भी नहीं मिला है. पहलवान लस्सी के परिवार के सदस्य पीयूष आचार्य ने कहा कि दुख हो रहा है, हमें पहले से बता दिया गया था. दुकानें गिराए जाने से यहां जितने भी व्यापारी हैं, सब दुखी हैं.

    फेमस हस्तियों का लगता था तांता

    देशभर में मशहूर पहलवान लस्सी की दुकान पर सेलेब्रेटी का भी तांता लगा रहता था. चाहे स्वर्गीय राजनेता अरुण जेटली हो या स्मृति ईरानी… जो भी यहां आता था लस्सी जरूर पीता था. बाहर से आनेवाले पर्यटक चाची की कचौड़ी का स्वाद और लस्सी का स्वाद लेना नहीं भूलते थे.

    स्थानीय निवासी हुए भावुक

    दुकानों को तोड़ने का काम मंगलवार देर रात तक चला. इस कदम से स्थानीय निवासी खासे भावुक हैं. कई लोगों ने इस कार्रवाई को शहर की पाककला और सांस्कृतिक विरासत के एक महत्वपूर्ण हिस्से को ‘‘नष्ट” किया जाना करार देते हुए इस पर चिंता व्यक्त की है. वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी ने इस कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि सड़क के विस्तार का उद्देश्य लोगों की सुविधाओं बेहतर बनाना और अतिक्रमण को हटाने के लिए उचित प्रक्रिया का पालन किया गया है.

    Latest and Breaking News on NDTV

    तिवारी ने कहा, ‘‘काशी के लोगों के फायदे के लिए सड़क को चार लेन तक चौड़ा करने के लिए ध्वस्तीकरण किया जा रहा है. सभी प्रभावित दुकानदारों को दो महीने पहले नोटिस दिया गया था जिनकी जमीन अधिग्रहित की गई है. दुकानदारों को उचित मुआवजा मिलेगा.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…

    May 5, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    निशांत कुमार की ‘सद्भाव’ यात्रा, बिगड़ रहा जदयू का आपसी प्रेम?…

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.